टीपीएल सीजन 8: बोपन्ना, बुरुचागा, हिजिकाता मार्की लाइन-अप में शामिल

Mumbai , 6 अक्टूबर . टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और इंटरनेशनल स्टार रोमन बुरुचागा, रिंकी हिजिकाता और टेरेंस एटमाने टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) के आठवें सीजन के मार्की प्लेयर लाइन-अप में शामिल होंगे. नीलामी 12 अक्टूबर को Mumbai में होगी.

आठ फ्रेंचाइजी नीलामी में अपने-अपने मार्की प्लेयर्स के आस-पास अपनी टीम बनाएंगी.

बोपन्ना, जो गुड़गांव ग्रैंड स्लैमर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे, मार्की लाइन-अप को लीड करेंगे. 46 साल के पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 पुरुष डबल्स में दो बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं. बोपन्ना ने 2017 फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स टाइटल और 2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष डबल्स का खिताब जीता है.

पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित बोपन्ना ने कहा, “मैं टीपीएल में वापस आने का सच में इंतजार कर रहा हूं. हर साल, लीग और मजबूत होती जा रही है, और मुझे टीम का माहौल और इस फॉर्मेट से मिलने वाली ऊर्जा बहुत पसंद है.”

उन्होंने कहा, “इस साल, कॉम्पिटिशन बहुत कड़ा होगा, जिसमें अनुभवी खिलाड़ियों और युवा भारतीय टैलेंट का शानदार मिश्रण होगा. हैदराबाद का टेनिस के साथ हमेशा से एक मजबूत कनेक्शन रहा है, इसलिए मुझे यकीन है कि माहौल इसे और भी खास बना देगा. मैं कॉम्पिटिशन करने, अनुभव का आनंद लेने और कोर्ट पर वापस आने के लिए उत्साहित हूं.”

अर्जेंटीना के रोमन बुरुचागा, जो कोलकाता थंडर ब्लेड्स के लिए खेलेंगे, इंटरनेशनल मार्की टीम के एकल खिलाड़ियों में सबसे ऊंची रैंक वाले खिलाड़ी हैं. 24 साल के इस खिलाड़ी की अभी वर्ल्ड रैंकिंग में 60वीं रैंक है. वह इस साल की शुरुआत में अपने करियर की सबसे ऊंची रैंकिंग 56वें स्थान पर पहुंचे थे.

ऑस्ट्रेलिया के रिंकी हिजिकाता Rajasthan रेंजर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे. 25 साल के इस खिलाड़ी ने 2023 ऑस्ट्रेलियन ओपन मेन्स डबल्स टाइटल जीता था और 2025 विंबलडन मेन्स डबल्स फाइनल में पहुंचे थे. उन्होंने करियर की सबसे ज्यादा डबल्स रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर 23 भी हासिल किया है और अभी एकल में 82वें स्थान पर हैं.

उन्होंने कहा, “मैं Rajasthan रेंजर्स का हिस्सा बनकर और इस सीजन में अपना टीपीएल डेब्यू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं. 25-पॉइंट फॉर्मेट लीग को बहुत रोमांचक बनाता है. मैं हैदराबाद में ऊर्जा का अनुभव करने के लिए उत्सुक हूं.”

फ्रांसीसी टेरेंस एटमाने, जिन्हें ‘द मैजिशियन’ निकनेम से जाना जाता है, Mumbai रॉयल्स के हेडलाइनर होंगे. 24 साल के इस खिलाड़ी ने इस साल करियर की सबसे ज्यादा एकल रैंकिंग वर्ल्ड नंबर 41 हासिल की है.

चेकिया के डालिबोर स्वर्सिना Lucknow ब्लेजर्स के साथ लगातार दूसरे सीजन में वापसी करेंगे. उन्होंने करियर की सबसे ज्यादा एकल रैंकिंग वर्ल्ड नंबर 86 हासिल की है.

हैदराबाद स्ट्राइकर्स का क्रोएशिया के डिनो प्रिजमिक प्रतिनिधित्व करेंगे. पूर्व जूनियर वर्ल्ड नंबर 1 और 2023 रोलैंड गैरोस बॉयज एकल चैंपियन, 21 साल के इस खिलाड़ी ने इस साल वर्ल्ड नंबर 70 की करियर-हाई रैंकिंग हासिल की.

ऑस्ट्रेलिया के एडम वॉल्टन डिफेंडिंग चैंपियन जीएस दिल्ली एसेस का प्रतिनिधित्व करेंगे. वॉल्टन वर्ल्ड नंबर 74 की करियर-हाई रैंकिंग पर पहुंच गए हैं और एटीपी टूर और ग्रैंड स्लैम का अनुभव टीम में लाए हैं.

मार्की लाइन-अप को पूरा करने वाले फ्रेंचमैन एलेक्जेंडर मुलर हैं, जो एक बार फिर Gujarat पैंथर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे. 29 साल के इस खिलाड़ी ने, जो इस फील्ड के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं, करियर की सबसे ऊंची एकल रैंकिंग वर्ल्ड नंबर 38 पर पहुंच गए हैं.

आठ फ्रेंचाइजी Mumbai रॉयल्स, Rajasthan रेंजर्स, गुड़गांव ग्रैंड स्लैमर्स, कोलकाता थंडर ब्लेड्स, Lucknow ब्लेजर्स, हैदराबाद स्ट्राइकर्स, Gujarat पैंथर्स और जीएस दिल्ली एसेस हैं. टूर्नामेंट 8 से 13 दिसंबर तक हैदराबाद के एलबी टेनिस स्टेडियम में खेला जाएगा.

लीग अपना टीम-बेस्ड फॉर्मेट बनाए रखेगी, जिसमें मेन्स सिंगल्स, विमेंस सिंगल्स, मेन्स डबल्स और मिक्स्ड डबल्स होंगे. हर मैच तेज 25-पॉइंट फॉर्मेट में खेला जाएगा. मैच शाम 4:30 बजे से शुरू होंगे. इसे जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

–

पीएके