टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स के निशाने पर थे बड़े एक्टर, सलमान के साथ अमिताभ और आमिर के घरों की रेकी की

Mumbai , 21 अक्टूबर . Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में जारी Mumbai क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. क्राइम ब्रांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कथित तौर पर शूटर्स के निशाने पर Bollywood के कई बड़े एक्टर थे, जिनमें से कई सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी की गई थी.

Mumbai क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग करने वाले आरोपी करीब एक महीने पहले Mumbai आए थे और Bollywood के कई बड़े सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी की गई. अलग-अलग ऑटोरिक्शा चालक इन लोगों कोअलग-अलगग सेलिब्रिटीज जैसे अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान के घर लेकर गए थे.

सूत्रों ने बताया कि आरोपी Mumbai में घूमने के लिए जिन ऑटो रिक्शा चालकों की मदद लेते थे, उनसे Bollywood सितारों के घर दिखाने के लिए कहते थे. आरोपियों ने कथित तौर पर कहा था कि वे सेलिब्रिटीज के घरों की तस्वीरें लेना चाहते हैं. इसके बाद अलग-अलग ऑटो रिक्शा चालकों ने उन्हें कई Actorओं के घरों तक पहुंचाया.

सूत्रों ने यह भी बताया कि आरोपियों को ऐसे सेलिब्रिटी को निशाना बनाने का निर्देश दिया गया था, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था अपेक्षाकृत कम हो. इसी दौरान कथित तौर पर एक ऑटो रिक्शा चालक ने आरोपियों को बताया कि Actor टाइगर श्रॉफ हर Sunday को जुहू के एक फुटबॉल ग्राउंड पर फुटबॉल खेलने आते हैं. इस जानकारी के बाद आरोपी 11 अक्टूबर को उस फुटबॉल ग्राउंड पर पहुंचे, लेकिन उस दिन टाइगर श्रॉफ वहां नहीं आए. इसके बाद आरोपी अगले Sunday (18 अक्टूबर) को दोबारा उसी ग्राउंड पर पहुंचे. इस बार उनके पास हथियार भी थे. इसी दौरान टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की गई.

Police सूत्रों के मुताबिक, इसी अवधि में Haryana से कुछ अन्य लोग भी Mumbai आए थे. उन्होंने भी कथित तौर पर रेकी की और फिर वापस Haryana लौट गए. वहीं, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद Mumbai छोड़ते समय आरोपियों ने कथित तौर पर दोनों हथियार किसी अज्ञात जगह पर फेंक दिए थे. हमलावरों ने कथित तौर पर हमले में एक विदेशी और एक देशी पिस्टल का इस्तेमाल किया था. विदेशी पिस्टल कौन-सी थी, इसकी अधिक जानकारी उन्हें भी नहीं थी.

सूत्रों के अनुसार, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद जब ये लोग Mumbai से निकले तो इन्होंने इन दोनों हथियारों को किसी अनजानी जगह पर फेंक दिया है, जिसका पता Mumbai Police को लगाना है.

–

डीसीएच/