
Mumbai , 23 अक्टूबर . Actor टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की जांच में Mumbai क्राइम ब्रांच को अहम सुराग मिले हैं. जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने से पहले दो शूटरों ने Mumbai की आरे कॉलोनी के जंगल में जाकर हथियार चलाने की प्रैक्टिस की थी.
सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच ने मामले में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिए हैं. जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर पता चला कि फायरिंग से पहले आरोपी आरे कॉलोनी के घने जंगल में करीब तीन किलोमीटर अंदर गए थे, जहां उन्होंने पिस्टल से प्रैक्टिस की थी.
जांच में सामने आया है कि दोनों शूटरों ने मिलकर तीन से चार राउंड गोलियां चलाई थीं. बताया जा रहा है कि एक आरोपी ने दो राउंड फायरिंग की, जबकि दूसरे आरोपी ने भी दो राउंड फायर किए थे.
इस मामले में एक चरवाहा संभावित चश्मदीद के रूप में सामने आया है. चरवाहे ने Police को बताया कि वह जंगल में घास काटने गया था. उसी दौरान शाम के समय उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी.
चरवाहे के मुताबिक, अचानक तीन से चार गोलियों की आवाज आने से वह घबरा गया और तुरंत जंगल से बाहर निकल आया. डर की वजह से उसने उस समय किसी को इसकी जानकारी नहीं दी. हालांकि बाद में जब क्राइम ब्रांच को जांच के दौरान यह इनपुट मिला कि आरोपियों ने आरे के जंगल में प्रैक्टिस की थी, तब इस संबंध में चरवाहे का बयान भी सामने आया.
Mumbai क्राइम ब्रांच के अनुसार, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में अब तक करीब 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. सभी आरोपियों से Police हिरासत में पूछताछ की जा रही है.
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि फायरिंग की पूरी साजिश किसने रची, हथियार कहां से लाए गए और इसमें शामिल अन्य लोगों की क्या भूमिका थी.
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद से Mumbai Police और क्राइम ब्रांच लगातार कार्रवाई कर रही है और मामले में एक के बाद एक नए खुलासे सामने आ रहे हैं.
–
एएमटी/
Skip to content