टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई पुलिस ने वीआईपी की सुरक्षा बढ़ाई, मंत्री बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Mumbai , 18 अक्टूबर . Mumbai में Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की घटना के बाद Mumbai Police अलर्ट पर आ गई है. Police ने जुहू इलाके में सभी वीआईपी और मशहूर हस्तियों की सुरक्षा बढ़ा दी है, वहीं रोहित शेट्टी की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जा रहा है.

Mumbai Police सूत्रों के मुताबिक, कुछ महीने पहले रोहित शेट्टी के घर पर भी गोली चलाई गई थी. इसी को देखते हुए Police ने एहतियाती कदम उठाए हैं. टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद Police ने जांच तेज कर दी है और कई टीमें गठित की हैं.

इस घटना पर Maharashtra Government के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना दिल दहला देने वाली है. Police ने जांच शुरू कर दी है, और इस मामले को लेकर Police कमिश्नर देवेन भारती से बातचीत के बाद विस्तृत जानकारी मिल गई है. इस मामले में आरोपियों को किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा. उन्हें निश्चित रूप से उचित सजा दी जाएगी.”

वहीं, उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा, “टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हमला हुआ है. यह घटना चिंताजनक और निंदनीय है; मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं. मैंने इस मामले में Police आयुक्त और टाइगर श्रॉफ दोनों से बात की है. Mumbai Police आयुक्त ने दोषियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं. गोलीबारी के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द ही ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें उनकी ही भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.”

Union Minister पीयूष गोयल ने भी कहा कि Police आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई करेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बताया जा रहा है कि फायरिंग की इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं, लेकिन उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं. पिछले कुछ महीनों में सलमान खान, सैफ अली खान और रोहित शेट्टी जैसे सितारों को भी निशाना बनाया जा चुका है.

–

एससीएच