टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : फरार अभिषेक पंडित के खिलाफ एलओसी जारी, देश छोड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने उठाया कदम

Mumbai , 20 नवंबर . Actor टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में Mumbai Police ने एक और बड़ा कदम उठाया है. Police ने मामले में फरार चल रहे अभिषेक पंडित के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है. Police को शक है कि अभिषेक देश छोड़कर भाग सकता है. ऐसे में उसे विदेश जाने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है. अभिषेक पंडित मामले के मुख्य आरोपी और कथित तौर पर गैंग के मास्टरमाइंड अनिल पंडित का भाई है.

Police के मुताबिक, अभिषेक पंडित इस पूरे मामले में अहम कड़ी है. वह इस पूरे गैंग के पैसों का हिसाब-किताब संभालता था और फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपियों तक पैसे पहुंचाने में भी उसकी भूमिका थी. Police को आशंका है कि वह देश छोड़कर जा सकता है. इसी वजह से उसके खिलाफ एलओसी जारी की गई है.

दरअसल, Mumbai Police की क्राइम ब्रांच की एक टीम अभिषेक पंडित को गिरफ्तार करने के लिए Haryana के करनाल पहुंची थी, लेकिन Police के पहुंचने से पहले ही वह वहां से फरार हो गया. इसके बाद से Police उसकी तलाश कर रही है. इस मामले में Police अभिषेक की पत्नी सुनेहा पंडित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. अब जांच एजेंसियां सुनेहा से पूछताछ के साथ-साथ अभिषेक से जुड़े बैंक खातों और पैसों के लेन-देन की जानकारी भी जुटा रही हैं.

यह पूरा मामला 18 अक्टूबर 2026 का है. Mumbai के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर उस समय फायरिंग हुई थी, जब वह एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकल रहे थे. बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर गोलियां चलाई थीं. इस घटना में टाइगर सुरक्षित बच गए थे, लेकिन उनके ड्राइवर और वहां मौजूद एक ऑटो चालक घायल हो गए थे.

शुरुआती जांच में सामने आया कि इस वारदात में तीन लोग शामिल थे. Police ने फायरिंग करने वाले आरोपियों और उनके साथियों की तलाश शुरू की. जांच के दौरान Police ने Rajasthan के कोटा रेलवे स्टेशन से फायरिंग में शामिल बताए जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद हथियार पहुंचाने, आरोपियों को मदद देने और पैसों का इंतजाम करने के शक में दिल्ली और Haryana समेत कई जगहों से गिरफ्तारियां हुईं.

जांच आगे बढ़ने के बाद Mumbai Police की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में Maharashtra संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) भी लगाया.

–

पीके/एबीएम