
Mumbai , 22 अक्टूबर . Mumbai में Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में जांच के दौरान नए खुलासे हुए हैं. Mumbai क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी कुणाल ने हथियार Mumbai पहुंचाने के लिए राधा और बबीता नाम की दो महिलाओं को पैसे दिए थे. दोनों को काम के सिलसिले में Mumbai घूमने का लालच भी दिया गया था.
Police के मुताबिक, हथियार पहुंचाने के बाद दोनों महिलाओं के Mumbai में कुछ जगहों पर घूमने की जानकारी सामने आई है. अब क्राइम ब्रांच इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.
Mumbai क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल आरोपियों के मोबाइल फोन से डेटा रिकवर करने में जुटी है. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए अपने मोबाइल फोन फेंक दिए थे. अब इन फोन का डेटा वापस हासिल करने की कोशिश की जा रही है. इसके साथ ही आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी निकाले जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि वे किन लोगों के संपर्क में थे और वारदात से पहले और बाद में किससे उनकी बातचीत हुई थी.
इस मामले में दिल्ली और सोनीपत से गिरफ्तार चार आरोपियों को Mumbai क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल की ओर से कोर्ट में पेश किया जाएगा. Police इन आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हथियारों की सप्लाई और फायरिंग की तैयारी से जुड़ी कड़ियां जोड़ रही है.
जांच में सोनीपत से गिरफ्तार अंकित राजेश खटक की भूमिका भी सामने आई है. Mumbai क्राइम ब्रांच के मुताबिक, अंकित करीब 20 दिनों तक Mumbai में रुका था. पूछताछ में सामने आया कि इस दौरान उसने शूटरों के साथ मिलकर फायरिंग वाली जगह और उसके आसपास के इलाकों की रेकी की थी. उसने इलाके की निगरानी करने के साथ हमले की तैयारी में भी भूमिका निभाई थी.
जांच एजेंसी का कहना है कि अंकित इस नेटवर्क से जुड़े बड़े स्तर के लोगों के भी लगातार संपर्क में था. Police अब उसकी गतिविधियों, शूटरों के साथ उसके संपर्क और कथित साजिश में उसकी भूमिका की जांच कर रही है.
बता दें कि 18 अक्टूबर को Mumbai के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी. Actor फुटबॉल खेलने के बाद पुष्पा नरसी ग्राउंड से अपनी कार में जा रहे थे. इसी दौरान बाइक से आए हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चलाईं. घटना में टाइगर बाल-बाल बचे लेकिन उनके ड्राइवर फिरदौस गोली लगने से घायल हो गए.
घटना के बाद Mumbai Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. शुरुआती कार्रवाई में तीन आरोपियों रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार को Rajasthan के कोटा से गिरफ्तार किया गया था. बाद में हथियारों की सप्लाई से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच करते हुए दिल्ली और सोनीपत से भी गिरफ्तारियां हुईं. Police के मुताबिक, फायरिंग में इस्तेमाल हथियार को Mumbai तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग लोगों की मदद ली गई थी.
–
पीके/पीएम
Skip to content