
Mumbai , 22 अक्टूबर . Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले की जांच में Bollywood सितारों के घरों की रेकी को लेकर नए खुलासे हुए हैं. Mumbai क्राइम ब्रांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जब वे Mumbai पहुंचे थे और अंधेरी के एक होटल में ठहरे हुए थे, तब वे रोजाना होटल से निकलकर किसी भी ऑटो रिक्शा को रोक लेते थे.
सूत्रों के अनुसार, आरोपी ऑटो चालक से कहते थे कि वे पहली बार Mumbai आए हैं और उन्हें Bollywood Actorओं के घर देखने हैं. इसके बाद ऑटो चालक उन्हें Bollywood के बड़े सितारों के घरों तक ले जाने के लिए आमतौर पर करीब 1,000 रुपए मांगते थे. आरोपियों ने कई बार ऑटो चालकों को 1,000 रुपए देकर अलग-अलग Bollywood सितारों के घरों की रेकी की थी.
जांच में यह भी सामने आया है कि कई बार आरोपी खुद गूगल पर Actorओं के घरों का पता सर्च करते थे और फिर वही पता ऑटो चालक को बताकर वहां पहुंच जाते थे. इस तरह वे अलग-अलग सितारों के घरों और आसपास के इलाकों की जानकारी जुटा रहे थे. क्राइम ब्रांच की जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों शूटरों ने Bollywood से जुड़े कई Actor के घर की रेकी की थी.
इस मामले में क्राइम ब्रांच ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संगठित अपराध से संबंधित धारा 111 भी जोड़ी है. इस घटनाक्रम के बाद मामले में Maharashtra संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाए जाने की संभावना बढ़ गई है. हालांकि, मकोका लगाने का अंतिम फैसला जांच के निष्कर्षों और कानून में निर्धारित शर्तों की पूर्ति के आधार पर लिया जाएगा.
यह जानकारी भी सामने आई है कि फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सूरत पहुंचे थे और उसी जगह उन्होंने बंदूक को छिपा दिया था. सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन को भी उसी किसी जगह छिपाया है. सूत्रों ने यह भी बताया कि आरोपियों की पूछताछ में मिली जानकारी के बाद Police इसे सत्यापित कर रही है और सूरत में लोकल मदद से बंदूक और मोबाइल का पता लगाया जा रहा है.
–
डीसीएच/
Skip to content