
Mumbai , 3 नवंबर . Mumbai की एक विशेष मकोका अदालत ने Tuesday को Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार 13वीं आरोपी सुनेहा पंडित को 16 नवंबर तक Police हिरासत में भेज दिया. सुनेहा के वकील अजिंक्य मिरगल ने अदालत में दलील दी कि उनकी मुवक्किल का मामले से कोई सीधा संबंध नहीं है, Police ने पहले ही सारी जानकारी ले ली है और बरामद मोबाइल नंबर व विदेशी क्रिप्टो अकाउंट के लेन-देन के आरोपों का कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं है. वहीं क्राइम ब्रांच ने 15 दिन की हिरासत मांगते हुए फंडिंग के विदेशी स्रोत से जुड़े होने का दावा किया है.
वहीं, आरोपी सुनेहा पंडित के वकील अजिंक्य मिरगल ने कहा, “उनका नाम सुनेहा शर्मा है, जिसे सुनेहा पंडित के नाम से भी जाना जाता है. उन पर आरोप है कि वह अनिल पंडित के भाई की पत्नी हैं. उन्हें 1 नवंबर को करनाल में हिरासत में लिया गया था और 5 नवंबर तक पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड दी गई थी. हालांकि, उन्हें आज 3 नवंबर को Mumbai की विशेष मकोका अदालत में पेश किया गया.”
उन्होंने कहा कि Police ने 15 दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जज ने उन्हें 16 नवंबर तक हिरासत में भेज दिया. इनके ऊपर आरोप है कि इनके पास से कोई मोबाइल नंबर बरामद हुआ है, जिसका किसी और अकाउंट्स के जरिए ट्रांजेक्शन में इस्तेमाल हुआ है. कोर्ट ने भी अपने आदेश में यही कहा है कि इन सबसे डायरेक्ट कनेक्शन नहीं है.
वकील अजिंक्य मिरगल ने कहा कि इसमें बताया गया है कि कोई क्रिप्टो का विदेशी अकाउंट है और पैसों की कोई लेन-देन हुई है. ऐसा आरोप लगाया गया है कि इन्हें पैसे भेजे गए, लेकिन ये नंबर भारतीय है और यूपीआई ट्रांजेक्शन विदेश से हो रहे हैं.
Mumbai क्राइम ब्रांच ने सुनेहा पंडित को Haryana के करनाल जिले से गिरफ्तार किया था. वह गैंगस्टर अनिल पंडित की साली है, जिसने 18 अक्टूबर को हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी. उन्हें Tuesday को Mumbai की विशेष मकोका अदालत में पेश किया गया, जहां जांचकर्ताओं ने आगे की पूछताछ के लिए उसकी Police हिरासत की मांग की.
अधिकारियों के अनुसार, सुनेहा पंडित अभिषेक की पत्नी है, जो क्रिप्टोकरेंसी अकाउंट संचालित करता है. इस अकाउंट में विदेश से फंड आने की सूचना मिली है और जांचकर्ताओं को संदेह है कि यह पैसा जबरन वसूली से प्राप्त आय हो सकता है.
अभिषेक पंडित अनिल पंडित का भाई है और उस पर अपने नेटवर्क के साथ दो अन्य समूहों को चलाने का आरोप है और कहा जाता है कि वह सभी ऑपरेशन्स के लिए भुगतान संभालता है.
Police ने बताया कि फायरिंग मामले के अन्य आरोपियों को विशेष कोड दिए गए थे, जिनके जरिए अभिषेक पंडित उन्हें पैसे ट्रांसफर करता था.
Mumbai क्राइम ब्रांच ने सुनेहा पंडित के लिए 15 दिन की Police हिरासत की मांग की थी, हालांकि उसके वकील ने Police हिरासत की मांग का विरोध करते हुए तर्क दिया कि Police को जो भी जानकारी चाहिए थी, वह पहले ही प्राप्त कर चुकी है. Mumbai क्राइम ब्रांच ने अदालत को यह भी बताया कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में इस्तेमाल किया गया फंड विदेशी स्रोतों से आया था.
–
Skip to content