टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर एनडीए नेताओं ने कहा-“अपराधियों पर हो कड़ी कार्रवाई”

Patna, 19 अक्टूबर . Actor टाइगर श्रॉफ पर Mumbai में हुए हमले को लेकर भी एनडीए नेताओं ने Government से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं, Patna के अटल पथ पर दशहरा मना रहे लोगों को एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने कुचल दिया. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने और कुछ लोगों की मौत होने की खबर है. घटना को लेकर बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि प्रशासन घटना में शामिल लोगों की तलाश कर रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि यह घटना Sunday रात तीन बजे हुई, जब कुछ लोग दशहरा मना रहे थे. इसी दौरान एक स्कॉर्पियो ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, कुछ लोगों की मौत होने की भी जानकारी सामने आई है.

राम कृपाल यादव ने इस घटना को बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले में शामिल लोगों की तलाश कर रहा है. स्कॉर्पियो के मालिक और गाड़ी से लोगों को कुचलने वाले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि Government और प्रशासन की सतर्कता के बावजूद इस तरह की घटनाएं होना चिंता का विषय है.

इसी बीच, Mumbai में Actor टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुए हमले को लेकर भी रामकृपाल यादव ने चिंता जताई. उन्होंने कहा कि Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाई गई लेकिन वे बाल-बाल बच गए. यह घटना बेहद दुखद है और निश्चित रूप से चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि हमले में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए. साथ ही, Government को इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए. उन्होंने भरोसा जताया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

वहीं, Actor टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर BJP MP रवि किशन ने Maharashtra Police पर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. रवि किशन ने टाइगर श्रॉफ की तारीफ करते हुए उन्हें एक मासूम और विनम्र इंसान बताया. उन्होंने उम्मीद जताई कि Police जल्द ही मामले की सच्चाई सामने लाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी.

–

पीएम