टाइगर श्रॉफ पर हमले के मुद्दे पर शिवसेना (यूबीटी) का महाराष्ट्र सरकार पर निशाना, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Mumbai , 20 अक्टूबर . Actor टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर सियासत गरमा गई है. शिवसेना (यूबीटी) ने इस मुद्दे पर Maharashtra Government पर निशाना साधा है और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

शिवसेना (यूबीटी) के एमएलसी अंबादास दानवे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “लोग दिनदहाड़े गन लेकर घूम रहे हैं, Government क्या कर रही है? मुझे लगता है कि इस मामले की और गहराई से जांच होनी चाहिए.”

उन्होंने Government से पूछा, “अगर इसमें बिश्नोई गैंग का नाम आ रहा है, तो ये देसी कट्टे या इस तरह के हथियार कहां से आ रहे हैं? उनके पास तो अत्याधुनिक हथियार होते हैं तो फिर ये हथियार कहां से आए? इस मामले की विस्तृत जांच जरूरी है, क्योंकि Maharashtra में अपराध पर Government का अब कोई नियंत्रण नहीं रह गया है.”

वहीं दशहरा रैली को लेकर भी शिवसेना यूबीटी ने अपनी रणनीति साफ की है. अंबादास दानवे ने कहा, “जहां तक शिवसेना की दशहरा रैली की बात है, तो यह संविधान की रक्षा के लिए है. आज India में संविधान जिस तरह खतरे में है, जहां कोई विरोध नहीं कर सकता, कोई तिरंगा नहीं फहरा सकता, विरोध प्रदर्शन की जगहों पर रोक लगाई जा रही है और चुनाव आयोग Government के अधीन काम कर रहा है.”

शिवसेना (यूबीटी) के विधायक जाधव ने भी दशहरा रैली के एजेंडे पर बात की. उन्होंने कहा, “बात यह है कि उद्धव ने हमें पहले ही बता दिया है कि इस साल की दशहरा रैली संविधान को बचाने, लोकतंत्र को बचाने और उन छात्रों की रक्षा करने के लिए होगी जिनके परीक्षा के पेपर चोरी हो रहे हैं. साथ ही, यह रैली उद्धव के नेतृत्व में अत्याचार, अन्याय, भ्रष्टाचार और बलात्कार के खिलाफ भी होगी.”

वहीं, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ‘सत्ता परिवर्तन’ वाले बयान पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद अनिल देसाई ने कहा, “जिस तरह की बातें कही जा रही हैं और जो स्क्रिप्ट उन्हें दी गई है, उसी के आधार पर ऐसे बयान आते रहेंगे. इसलिए, यह कोई नई बात नहीं है कि सत्ता परिवर्तन या Government बदलने से कोई फायदा नहीं होता. यह कैसी मानसिकता है? देश भर के लोग भी इस बारे में सोच रहे हैं.”

–

एससीएच/