
New Delhi, 19 अक्टूबर . Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद अब इस मामले पर Political बयानबाजी भी शुरू हो गई है. जदयू, भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने इस घटना पर चिंता जताते हुए Government से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
Patna में जदयू विधायक श्याम रजक ने इस घटना को चिंताजनक बताया. उन्होंने से बात करते हुए कहा कि Maharashtra में पिछले कई सालों से एक खतरनाक चलन देखने को मिल रहा है, जहां कुछ लोग मशहूर हस्तियों को निशाना बनाकर अपना दबदबा कायम करना चाहते हैं.
श्याम रजक ने कहा, “Maharashtra में कुछ लोग सेलिब्रिटीज को धमकाकर, उन्हें निशाना बनाकर या उनकी जान लेने की कोशिश करके अपना वर्चस्व दिखाना चाहते हैं. ऐसा कई सालों से हो रहा है. मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूं कि टाइगर श्रॉफ इस हमले में सुरक्षित हैं और मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं. Government को ऐसे असामाजिक और राष्ट्र-विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.”
दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, “Government टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर चिंतित है. जिसने भी यह हमला किया है, चाहे वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग हो या कोई और, उसने बहुत बड़ी गलती की है. उन्होंने गलत जगह पंगा ले लिया है. यह देवेंद्र फडणवीस की Government है और यह उन्हें किसी भी हालत में बख्शेगी नहीं.”
वहीं Mumbai में कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े किए और जांच पर संदेह जताया.
हुसैन दलवई ने कहा, “ये क्या हो रहा है. टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ है और इससे पहले शाहरुख खान के बेटे को परेशान किया गया था. बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई, लेकिन आज तक उस मामले की ठीक से जांच नहीं हुई है. आखिर ये लोग कौन हैं? यह किस तरह का गैंग है? इस गैंग के पीछे कौन है और इन्हें निर्देश कौन दे रहा है?”
उन्होंने कहा कि इन सभी बातों का खुलासा होना बहुत जरूरी है. इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाना बेहद आवश्यक हो गया है, ताकि Maharashtra में कानून-व्यवस्था बनी रहे और कोई भी गैंग इस तरह से आम लोगों और सेलिब्रिटीज़ में डर का माहौल न बना सके.
–
पीआईएम/एएस
Skip to content