टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में नया खुलासा, आरोपियों ने हमले से पहले मुंबई के पास की थी गोली चलाने की प्रैक्टिस

Mumbai , 22 अक्टूबर . Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना में जांच के दौरान एक और अहम खुलासा हुआ है. Mumbai Police से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने Actor टाइगर की कार पर हमला करने से पहले गोली चलाने की प्रैक्टिस की थी.

सूत्रों ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने से पहले आरोपियों ने Mumbai के पास ही एक जगह पर बंदूक से गोली चलाने की प्रैक्टिस की थी. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने Police को उस जगह की जानकारी दी है, जहां उन्होंने बंदूक की जांच करने के लिए फायरिंग की थी.

सूत्रों के अनुसार, प्रैक्टिस के दौरान एक आरोपी ने दो गोलियां चलाईं, जबकि दूसरे आरोपी ने एक गोली चलाकर बंदूक की जांच की थी. आरोपी यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि बंदूक ठीक से काम कर रही है या नहीं. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी प्रैक्टिस के दौरान गोली चलाने में सफल रहे थे.

जांच में यह भी सामने आया है कि अंधेरी के जिस होटल में आरोपी ठहरे हुए थे, वहां कमरे में बंदूक की जांच करते समय मिसफायर भी हुआ था. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान गोली बेड पर चली थी. हालांकि, इस घटना के बावजूद होटल के किसी कर्मचारी या बाहर मौजूद किसी व्यक्ति को शक नहीं हुआ कि कमरे में गोली चली है.

फिलहाल, Police आरोपियों से पूछताछ में सामने आई जानकारियों के आधार पर Mumbai के पास फायरिंग की प्रैक्टिस वाली जगह और वारदात से पहले की गई तैयारियों की जांच कर रही है.

बता दें कि 18 अक्टूबर की शाम को Mumbai के जुहू इलाके में Actor टाइगर श्रॉफ की कार पर हमला हुआ था. शूटरों ने कार के नजदीक से उन पर गोलियां चलाई थीं. इस हमले में पास खड़े टाइगर का ड्राइवर घायल हो गया. साथ ही, एक ऑटो ड्राइवर को भी गोली लगी थी. इस मामले में अब तक तीन शूटरों समेत करीब 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. तीनों शूटरों की गिरफ्तारी Rajasthan के कोटा से हुई. वहीं, दिल्ली Police की स्पेशल सेल ने हथियार सप्लाई करने के आरोप में कुणाल, सुमित, राधा और बबीता को गिरफ्तार किया.

–

डीसीएच/