टाइगर श्रॉफ को मारना नहीं, सिर्फ डराना था; पूछताछ में शूटर फूल सिंह और रेहान ने क्राइम ब्रांच को बताया

Mumbai , 29 अक्टूबर . Actor टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार शूटर फूल सिंह और रेहान ने पूछताछ के दौरान क्राइम ब्रांच को बताया कि उनका मकसद टाइगर श्रॉफ की हत्या करना नहीं, बल्कि उन्हें डराना और Bollywood में दहशत का माहौल पैदा करना था.

आरोपियों ने बयान में कहा कि अगर उन्हें टाइगर श्रॉफ की हत्या करनी होती तो वे उस समय भी हमला कर सकते थे, जब टाइगर श्रॉफ मैदान में फुटबॉल मैच खेल रहे थे.

शूटरों ने बताया कि उस वक्त टाइगर श्रॉफ उनके बेहद करीब मौजूद थे और उन्हें साफ दिखाई दे रहे थे. उस समय टाइगर श्रॉफ के आसपास कोई सुरक्षाकर्मी भी मौजूद नहीं था. ऐसे में अगर उनका इरादा हत्या करने का होता, तो वे आसानी से हमला करके फरार हो सकते थे.

आरोपियों ने क्राइम ब्रांच को बताया कि उन्हें केवल टाइगर श्रॉफ को डराने और उनके बीच भय का माहौल पैदा करने के लिए कहा गया था. शूटर फूल सिंह और रेहान के इन बयानों की क्राइम ब्रांच जांच कर रही है. Police इस बात की पड़ताल कर रही है कि आरोपियों का वास्तविक मकसद क्या था और फायरिंग की साजिश के पीछे किसका हाथ था. फिलहाल आरोपियों के बयानों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है.

18 अक्टूबर को Mumbai के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी. Actor फुटबॉल खेलने के बाद पुष्पा नरसी ग्राउंड से कार में जा रहे थे. इसी दौरान बाइक से आए हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चलाईं. घटना में टाइगर बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर फिरदौस गोली लगने से घायल हो गए थे. फायरिंग के बाद तीनों संदिग्ध शूटर मोटरसाइकिल से भाग गए और फिर ट्रेन और कैब के जरिए अलग-अलग जगहों पर चले गए थे.

घटना के बाद Mumbai Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. शुरुआती कार्रवाई में तीन शूटर रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार को Rajasthan के कोटा से गिरफ्तार किया गया था. बाद में हथियारों की सप्लाई से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच करते हुए दिल्ली और सोनीपत से भी गिरफ्तारियां हुईं.

Police को शक है कि इस हमले का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी रणदीप मलिक है, जिसने अनिल पंडित के जरिए रेहान और कुणाल को टास्क दिया था. पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया था कि टाइगर श्रॉफ का सलमान खान की तारीफ करना हमले की एक वजह है.

–

ओपी/