टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के बाद मुंबई की कानून-व्यवस्था पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Mumbai , 18 अक्टूबर . Actor टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की खबर के बाद Mumbai की कानून-व्यवस्था का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है. कांग्रेस ने इस घटना को लेकर राज्य Government पर तीखा हमला बोला है और Chief Minister की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आखिर Mumbai में क्या हो रहा है? उन्होंने बाबा सिद्दीकी की हत्या, Actor सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग और कई Actorओं-निर्माताओं को मिल रही धमकियों का हवाला देते हुए राज्य Government पर निशाना साधा.

सचिन सावंत ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि Mumbai में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है और Chief Minister इस मोर्चे पर पूरी तरह से फेल हो गए हैं.

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले कहा जाता था कि ‘Maharashtra का बिहार हो गया’, लेकिन अब तो ‘बिहार बेहतर था’ कहने की नौबत आ गई है.

उन्होंने कहा कि Mumbai को अपराधियों के डर में धकेलने वाली Government की कड़ी निंदा करते हैं.

वहीं, सांसद और Mumbai क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रो. वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने भी Government को घेरा. गायकवाड़ ने पोस्ट करते हुए लिखा, “Mumbai की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. पहले सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी, फिर बाबा सिद्दीकी की हत्या, और अब Actor टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी की खबर. देश की आर्थिक राजधानी Mumbai में अगर इस तरह की घटनाएं एक के बाद एक होती रहेंगी, तो आखिर Mumbai वासियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?”

उन्होंने आगे कहा, “रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी में एक और व्यक्ति घायल हुआ है. गोलीबारी के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है और Police दोषियों की तलाश कर रही है. क्या अपराधियों को अब भी कानून का डर है? Mumbai वासियों की सुरक्षा को लेकर Government और गृह विभाग को जवाब देना होगा.”

–

एससीएच/एबीएम