टाइगर श्रॉफ अटैक केस : तीनों आरोपी मुंबई पुलिस की हिरासत में, सीआई रामस्वरूप मीणा ने दी कार्रवाई पर अपडेट

कोटा, 20 अक्टूबर . Actor टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में कोटा से गिरफ्तार किए गए तीनों संदिग्धों को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर Mumbai ले जाया जा रहा है. Maharashtra Police की टीम आरोपियों को अपने साथ ले जाने के लिए कोटा पहुंच गई है. सुरक्षा कारणों से तीनों को रेलवे कॉलोनी Police थाने में रखा गया है. मामले में आगे की विस्तृत जांच अब Maharashtra Police करेगी.

रेलवे कॉलोनी Police थाने के सीआई रामस्वरूप मीणा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आरोपियों को पकड़ने के बाद कोटा Police ने उन्हें Maharashtra Police के हवाले कर दिया है. दोनों राज्यों की Police ने आरोपियों से पूछताछ भी की है. फिलहाल तीनों आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर Maharashtra Police की हिरासत में हैं.

सीआई रामस्वरूप मीणा ने बताया कि Maharashtra Police की टीम आरोपियों को औपचारिक रूप से अपने साथ ले जाने के लिए पहुंच गई है. Maharashtra Police के कुछ अधिकारी पहले से ही कोटा में मौजूद हैं, जबकि अन्य अधिकारियों के भी पहुंचने की उम्मीद है.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से आरोपियों को रेलवे कॉलोनी Police थाने में रखा गया था. यहां से रवाना होने के बाद स्थानीय Police वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई करेगी. आरोपियों को Mumbai किस माध्यम से ले जाया जाएगा, यह Maharashtra Police की योजना पर निर्भर करेगा. उन्हें सड़क या रेल मार्ग से ले जाने सहित अन्य विकल्पों पर निर्णय संबंधित Police टीम करेगी.

तीनों संदिग्धों की गिरफ्तारी को लेकर सीआई रामस्वरूप मीणा ने बताया कि Police अधीक्षक के निर्देशन में आरोपियों को पकड़ने के लिए मजबूत रणनीति तैयार की गई थी. उन्होंने कहा कि आरोपियों ने गिरफ्तारी के दौरान कोई प्रतिरोध नहीं किया. संभवतः उन्हें अंदाजा नहीं था कि Police उन्हें पकड़ने में सफल हो जाएगी. उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच Maharashtra Police करेगी.

सीआई रामस्वरूप मीणा ने बताया कि आरोपियों के पास से हथियार या नकदी जैसी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई है. हालांकि, मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित साक्ष्यों की जांच अभी जारी है.

–

एएस