
New Delhi, 12 अक्टूबर . बीजिंग में चाइना ओपन फाइनल खेलने के बाद झेंग किनवेन और मिर्रा आंद्रीवा वुहान ओपन से हट गई हैं. झेंग ने दाहिने कंधे की चोट का हवाला दिया है, जबकि आंद्रीवा ने शेड्यूल में बदलाव के कारण हटने का फैसला किया है.
झेंग ने Sunday को आंद्रीवा को 7-5, 6-4 से हराकर चाइना ओपन जीतने वाली पहली चीनी खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया. यह जीत उनके करियर का पहला डब्ल्यूटीए 1000 खिताब भी रहा और 2024 में टोक्यो में जीत के बाद उनका पहला सिंगल्स खिताब है. हालांकि, यह जीत चीनी स्टार के लिए लगातार कई मुश्किल मैचों के बाद मिली. वह चोट के कारण कुछ समय तक खेल से दूर रहने के बाद लौटी थीं और उसके बाद यूएस ओपन, बिली जीन किंग कप और बीजिंग टूर्नामेंट में खेली थीं.
टूर्नामेंट से हटने की घोषणा करते हुए झेंग ने कहा कि लगातार मैचों के बोझ के कारण वह शारीरिक रूप से थक गई हैं. डब्ल्यूटीए के अनुसार, झेंग ने कहा, “मुझे यह बताते हुए बहुत अफसोस हो रहा है कि मैं इस साल के वुहान ओपन से हट रही हूं. वुहान वह जगह है जहां से मेरे टेनिस के सपने की शुरुआत हुई थी, और वुहान ओपन ही वह टूर्नामेंट है जिससे मैंने डब्ल्यूटीए 1000 लेवल पर अपनी पहचान बनाई थी. मैं हमेशा अपने घरेलू फैंस के सामने खेलने का इंतजार करती रही हूं.”
“हालांकि, चोट से वापसी के बाद मैंने पिछले डेढ़ महीने में यूएस ओपन, बिली जीन किंग कप और चाइना ओपन जैसे मुश्किल टूर्नामेंट खेले हैं. इतने सारे मैचों के बाद मेरा शरीर बहुत थका हुआ महसूस कर रहा है. मैं अगले साल वुहान ओपन में लौटने और अपनी बेहतरीन फॉर्म के साथ कोर्ट पर उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं.”
खिलाड़ियों के नाम वापस लेने के कारण वुहान ओपन के महिला सिंगल्स ड्रॉ में कुछ बदलाव किए गए हैं. अमेरिका की युवा खिलाड़ी इवा जोविच को इसका फायदा मिला है. वह अब ड्रॉ में मिर्रा आंद्रीवा की जगह लेंगी और सीधे दूसरे राउंड में पहुंच जाएंगी, क्योंकि उन्हें पहले राउंड में ‘बाय’ मिल गया है.
वहीं, अन्ना बोंडर को ‘लकी लूजर’ के रूप में मुख्य ड्रॉ में जगह मिली है. वह जोविच की पहले वाली जगह पर खेलेंगी और Monday को मिया पोहांकोवा के खिलाफ मुकाबला करेंगी. झेंग की खाली जगह ‘लकी लूजर’ कैमिला ओसोरियो भरेंगी, जिनका Tuesday को शुरुआती राउंड में एन ली के साथ मुकाबला होना है. हाल के महीनों में शानदार वापसी के बाद बीजिंग चैंपियनशिप ने झेंग की रैंकिंग में सुधार की उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं. जून के मध्य में 160वें नंबर पर रहने के बाद, यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने और बीजिंग में खिताब जीतने के बाद उनकी ताजा रैंकिंग में 23वें नंबर पर पहुंचने की उम्मीद है.
टोरंटो में क्वालिफाइंग राउंड में हारने के बाद से इस चीनी खिलाड़ी का प्रदर्शन शानदार रहा है. उसने अपने पिछले 14 टूर-लेवल मैचों में से 13 में जीत हासिल की है, जो उसकी बेहतरीन फॉर्म को दर्शाता है. वहीं, मिर्रा आंद्रीवा के लिए बीजिंग में उपविजेता बनना 2026 सीजन का पांचवां फाइनल था.
रूसी खिलाड़ी इस साल लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. उन्होंने अपने पांच फाइनल में से तीन में खिताब जीते हैं. आंद्रीवा ने एडिलेड, लिंज और फ्रेंच ओपन (रोलैंड गैरोस) में ट्रॉफी अपने नाम की है. अब आंद्रीवा की नजर नवंबर के मध्य में इंडियन वेल्स में होने वाले सीजन के आखिरी डब्ल्यूटीए फाइनल्स पर होगी, जहां वह साल का समापन एक और बड़े खिताब के साथ करने की कोशिश करेंगी.
–
एसएम/एएस
Skip to content