
New Delhi, 10 नवंबर . पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब ‘बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में ऑपरेशन ब्लू स्टार का जिक्र किए जाने पर भाजपा नेताओं ने सवाल उठाते हुए दावा किया कि वे झूठा इतिहास लिखने का प्रयास कर रही हैं. जबकि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, और अन्य वरिष्ठ नेताओं को 1984 सिख दंगों के लिए सिख समाज से माफी मांगनी चाहिए.
मीडिया से बातचीत के दौरान दिल्ली भाजपा चीफ हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता झूठे और पाखंडी हैं. मैं पंजाब से आता हूं और जानता हूं कि ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ के दौरान हालात क्या थे. जब इंदिरा गांधी ने खुद सेना को स्वर्ण मंदिर में घुसने और अकाल तख्त का अनादर करने का आदेश दिया था तो उन्हें इसके नतीजों का पता था. उनके पास सारी खुफिया जानकारी (इंटेलिजेंस इनपुट) मौजूद थी. सोनिया गांधी यह कहकर कि वे दुखी थीं, इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने और उसका एक झूठा संस्करण लिखने की कोशिश कर रही हैं, ताकि 50 या 100 साल बाद उनकी किताब पढ़ने वाला इसे सच मान ले. यह समझना जरूरी है कि स्वर्ण मंदिर में सैन्य अभियान का आदेश खुद इंदिरा गांधी ने दिया था.
दिल्ली भाजपा चीफ ने कहा कि उन्होंने आज तक सिख समुदाय से माफी नहीं मांगी है. मैं सोनिया गांधी से कहना चाहता हूं कि उन्हें अब भी सिख समुदाय से माफी मांगनी लेनी चाहिए. उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है. 1984 में सिखों की बेरहमी से की गई हत्याओं के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सिख समुदाय से माफी मांगनी चाहिए.
BJP MP योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि सोनिया गांधी ने कितना विवादास्पद किताब में लिखा है. BJP MP ने पूछा कि भिंडरावाले को किसने पैदा किया? मैंने भिंडरावाले को 1984 में बस पर बैठकर बंदूक लिए हुए देखा था. मैंने अपनी आंखों से देखा है. और वही भिंडरावाला था, जिसके कारण ब्लू स्टार ऑपरेशन हुआ. यह Government का ही फैसला था कि वहां ब्लू स्टार ऑपरेशन किया जाए और यह Government की पहल पर हुआ. वहां जो भी नरसंहार हुआ, वह इंदिरा गांधी की देन थी. उसको लेकर इंदिरा गांधी की आंखों में आंसू आ गए. अगर सोनिया गांधी यह बात कह रही हैं, तो क्या उस समय Government पर उनका कोई अंकुश नहीं था? ब्लू स्टार ऑपरेशन Government के बिना नहीं हो सकता था और न ही हुआ है. उनकी जो हत्याएं हुईं, उस समय आतंकवाद चरम सीमा पर था. उस समय आतंकवाद को खत्म करने की आवश्यकता पड़ी होगी लेकिन भिंडरावाले को दिल्ली की सड़कों पर घुमाने का जो मौका सीधे-सीधे इंदिरा गांधी ने दिया था, उसकी वजह से आतंकवाद दिल्ली के अंदर भी आया था.
भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी विचलित क्यों हुईं? ऑपरेशन ब्लू स्टार उन्होंने सोची-समझी चाल के अंतर्गत कराया था. 1985 के चुनाव के मद्देनजर 1980 से सारा घटनाक्रम रचा गया.
दूसरी ओर, सोनिया गांधी के दो बार पीएम पद को ठुकराने को लेकर भाजपा नेता गुरु प्रकाश ने कहा कि बिना किसी पद पर रहते हुए साल 2004 से 2014 तक उन्होंने ‘रिमोट कंट्रोल’ से देश चलाया? यह बात देश की जनता से छिपी नहीं है.
भाजपा नेता प्रेम शुक्ला ने कहा कि किताब में सोनिया गांधी ने लिखा है कि बाबरी ढांचे के ढहाए जाने पर उनकी आंखों में आंसू आ गए थे. वह बाटला हाउस एनकाउंटर में आतंकियों के मारे जाने पर भी रोती हैं. बाबरी ढांचा ढहाए जाने पर भी वह रोती हैं, लेकिन 12 मार्च 1993 के Mumbai सीरियल ब्लास्ट में मारे गए लोगों के लिए उनकी आंखों से आंसू नहीं निकलते. 26/11 के आतंकी हमलों में मारे गए लोगों के लिए वह नहीं रोतीं. कारगिल में अपनी जान कुर्बान करने वाले सैनिकों के लिए भी वह नहीं रोतीं. संसद पर हुए आतंकी हमलों के दौरान अपनी जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों के लिए भी वह नहीं रोतीं. आखिर वह सिर्फ आतंकियों के लिए या मुसलमानों से जुड़े एक जर्जर ढांचे के ढहाए जाने पर ही क्यों रोती हैं? कांग्रेस के सभी नेताओं को मिलकर इस सवाल का जवाब देना चाहिए.
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि सबसे पहली बात यह है कि राजनीति में एक अलिखित नियम है कि जब कोई व्यक्ति Political जीवन से रिटायर होता है, तो वह अक्सर किताबें या अपनी आत्मकथा लिखता है. क्या सोनिया गांधी भी उस दौर में आ गई हैं, यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है और इस सवाल का जवाब तो उन्हें खुद ही देना होगा, हम इसमें क्या कर सकते हैं. जहां तक किताब में किए गए खुलासों की बात है, तो जो बातें उन्होंने लिखी हैं, वे मोटे तौर पर सभी को पता हैं. कांग्रेस के भीतर क्या चल रहा होता है, यह कभी छिपा नहीं रहता.
–
डीकेएम/
Skip to content