झारखंड: हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेताओं ने जताया दुख

रांची, 7 अक्टूबर . Chief Minister हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर Jharkhand के Governor, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, मंत्री इरफान अंसारी और मंत्री योगेंद्र प्रसाद समेत विभिन्न नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.

Governor संतोष गंगवार ने Chief Minister हेमंत सोरेन की माता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं Chief Minister और उनके पूरे परिवार के साथ हैं. Governor ने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि Chief Minister हेमंत सोरेन की माताजी के निधन की सूचना से वह अत्यंत दुखी हैं. उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

मंत्री इरफान अंसारी ने रूपी सोरेन के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि यह Jharkhand के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पूरे सोरेन परिवार के साथ हैं. अंसारी ने कहा कि वह स्वयं अस्पताल में हैं और वहीं से लगातार परिवार के संपर्क में हैं. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और हेमंत सोरेन सहित पूरे परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन से परिवार ने स्नेह और ममता से भरी एक मातृशक्ति को खो दिया है. उन्होंने कहा कि उनका जाना परिवार सहित उन सभी लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है, जिन्हें उनका स्नेह और आत्मीयता मिली. योगेंद्र प्रसाद ने Chief Minister हेमंत सोरेन और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की.

Jharkhand मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने social media मंच ‘एक्स’ पर जारी संदेश में रूपी सोरेन को संघर्ष, त्याग और धैर्य की प्रतीक बताया. पार्टी ने कहा कि शिबू सोरेन के निधन के बाद भी रूपी सोरेन उनके संघर्षों में साथ खड़ी रहीं. उनके निधन को Jharkhand समेत देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए पार्टी ने कहा कि एक मां का साया उठ जाना हेमंत सोरेन, उनके परिवार, झामुमो के कार्यकर्ताओं और पूरे Jharkhand के लिए अत्यंत पीड़ादायक है. पार्टी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

–

एसएनसी/एएमटी