
हजारीबाग, 6 सितंबर . Jharkhand के हजारीबाग जिले में Sunday को एक सेवानिवृत्त शिक्षक रामजय महतो को अज्ञात बाइक सवार ने गोली मार दी. वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है.
Police के अनुसार, रामजय महथा Sunday को सूर्यपूरा मेडिकल चौक के पास एक सैलून में दाढ़ी बनवाने गए थे. इसके बाद वह पैदल अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए एक व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी. गोली लगने के बाद वह घायल होकर गिर पड़े, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार Police बल के साथ मौके पर पहुंचे. घायल शिक्षक को तत्काल हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया.
Police ने घटनास्थल के आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. फुटेज के आधार पर हमलावर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. Police फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है. फिलहाल गोली चलाने के कारण और घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.
Police ने घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर बरही के एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर और इंस्पेक्टर अनिल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे.
Police के अनुसार, घायल की स्थिति स्थिर होने पर उनसे बयान लिया जाएगा. फिलहाल cctv फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावर की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
–
एसएनसी/
Skip to content