
रांची, 15 नवंबर . Jharkhand के 26वें स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर Sunday को राज्यभर में स्वच्छता का संदेश देने के लिए ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ का आयोजन किया गया. राजधानी रांची में मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू हुई दौड़ अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची. इसमें मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में आम लोगों ने हिस्सा लिया.
दौड़ के बाद शहर की सड़कों पर झाड़ू लगाकर भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. रांची में मंत्री राधाकृष्ण किशोर और योगेंद्र प्रसाद, राज्यसभा सदस्य महुआ माजी तथा विधायक सीपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया. मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाकर ही स्वच्छ और स्वस्थ Jharkhand का निर्माण किया जा सकता है.
कार्यक्रम के समापन पर दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया गया. राज्यसभा सदस्य महुआ माजी ने कहा कि स्थापना दिवस पर Government की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम से युवाओं के बीच स्वच्छता का संदेश पहुंचेगा. उन्होंने कहा कि युवा दौड़ में हिस्सा लेने के साथ तालाबों की सफाई में भी भागीदारी करेंगे. इससे पूरे राज्य में अच्छा संदेश जाएगा और लोगों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ेगी.
उन्होंने इसे प्रशासन और राज्य Government की अच्छी पहल बताया. राज्य के अन्य जिलों में भी जिला प्रशासन की ओर से इसी तरह के आयोजन किए गए. जमशेदपुर में साकची के महाराणा प्रताप चौक से सुवर्णरेखा घाट तक दौड़ निकाली गई. इसमें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, उपायुक्त राजीव रंजन, उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, अधिकारी, खिलाड़ी, विद्यार्थी और शहरवासी शामिल हुए.
सरयू राय ने कहा कि स्वच्छता अभियान को एक दिन के कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे जन-आंदोलन बनाना होगा. नदियों, घाटों और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. धनबाद में रणधीर वर्मा चौक से बेकारबांध तक दौड़ आयोजित की गई. इसके बाद बेकारबांध स्थित छठ घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसमें एसएसपी, नगर आयुक्त, सिटी एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने श्रमदान किया. हजारीबाग, देवघर, कोडरमा और लातेहार समेत अन्य जिलों में भी दौड़ और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए.
–
एसएनसी/एएस
Skip to content