
रांची, 18 सितंबर . Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को Friday को अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. उन्हें सांस लेने में दिक्कत की शिकायत है. चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है और लगातार निगरानी रखी जा रही है.
अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, जांच में छाती में संक्रमण की पुष्टि हुई है. फिलहाल, उनकी हालत नियंत्रण में बताई जा रही है. रूपी सोरेन पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही हैं और उनका इलाज चल रहा है. वह दो दिन पहले ही Bengaluru से इलाज और स्वास्थ्य जांच कराने के बाद रांची लौटी थीं. उनके साथ Chief Minister हेमंत सोरेन भी Bengaluru गए थे. रांची लौटने के बाद Friday को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाना पड़ा.
बताया गया कि Thursday देर शाम से ही उन्हें सांस लेने में परेशानी महसूस हो रही थी. Friday को परेशानी बढ़ने के बाद परिजनों ने उन्हें हिल व्यू अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने तत्काल उनका इलाज शुरू किया और जरूरी निगरानी में रखा. रूपी सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर परिवार की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
अस्पताल में उनके उपचार के साथ उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. आने वाले समय में चिकित्सकों की ओर से जारी मेडिकल अपडेट के बाद उनकी स्थिति को लेकर और जानकारी मिल सकती है. रूपी सोरेन Jharkhand के पूर्व Chief Minister और Jharkhand मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष शिबू सोरेन की पत्नी हैं. उनकी तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी सामने आने के बाद परिवार के करीबी लोगों और शुभचिंतकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उनकी हालत नियंत्रण में है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content