झारखंड : सारंडा में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद

चाईबासा, 31 अगस्त . Jharkhand के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच कुइली पहाड़ी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बह गए. इनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक महिला अब भी लापता है.

Police और ग्रामीण महिला की तलाश में जुटे हैं. घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव की है. जानकारी के अनुसार, Sunday शाम करीब छह बजे तीनों ग्रामीण गांव में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान लगातार बारिश के कारण कुइली पहाड़ी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया. नदी की तेज धार की चपेट में आने से तीनों बह गए.

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने नदी के आसपास खोजबीन शुरू की. Sunday देर रात तलाश के दौरान एक महिला का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नदी की झाड़ियों में फंसा मिला. शव की पहचान ग्रामीण मुंडा रोया सिद्धू की मां के रूप में हुई. इसके बाद छोटानागरा थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में Police टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ तलाश अभियान शुरू किया. Monday सुबह संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान बोसेन सिद्धू का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया.

Police के अनुसार, हादसे में लापता महिला की पहचान बामिया सिद्धू की पत्नी सुनीता सिद्धू के रूप में हुई है. उसकी तलाश अभी जारी है. Police और ग्रामीण नदी किनारे, झाड़ियों तथा संभावित बहाव वाले इलाकों में खोजबीन कर रहे हैं. लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और तेज धार के चलते सर्च ऑपरेशन में भी परेशानी आ रही है.

Police संभावित बहाव वाले क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चला रही है. हादसे में रोया सिद्धू ने अपने माता-पिता को खो दिया है. घटना के बाद बहदा गांव में शोक का माहौल है.

एसएनसी/एसके