
रांची, 6 सितंबर . Jharkhand Government के कैबिनेट मंत्री और Jharkhand मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का Saturday देर रात निधन हो गया. वह गिरिडीह स्थित अपने आवास पर थे. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वह रात में सोने की तैयारी कर रहे थे तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी. उन्होंने छाती में दर्द में शिकायत की.
परिजन उन्हें तत्काल गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. बताया गया है कि उन्हें हार्ट अटैक आया. डॉक्टरों ने कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. मंत्री के निधन की खबर मिलते ही गिरिडीह जिला प्रशासन के अधिकारी और Police के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंच गए. उनके निधन की खबर से Jharkhand की Political और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है.
सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह सदर विधानसभा क्षेत्र से Jharkhand मुक्ति मोर्चा के विधायक थे और Chief Minister हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली Jharkhand Government में कैबिनेट मंत्री थे. वह 2019 में पहली बार गिरिडीह सदर से विधायक निर्वाचित हुए थे. 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की और इसके बाद राज्य Government में मंत्री बनाए गए. Government में उन्हें पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य, नगर विकास एवं आवास तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई थी.
वह Jharkhand मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव भी थे. सुदिव्य कुमार सोनू को Chief Minister हेमंत सोरेन का करीबी और झामुमो के मुखर नेताओं में माना जाता था. Government और अपने विभागों से जुड़े मुद्दों को वह सार्वजनिक मंचों पर मजबूती से रखते थे. हाल के दिनों में राज्य में छात्र आंदोलन के दौरान भी उन्होंने Government और आंदोलनरत छात्रों के बीच संवाद कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनके आकस्मिक निधन से Jharkhand की राजनीति को बड़ा झटका लगा है. Jharkhand मुक्ति मोर्चा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
पार्टी ने अपने ऑफिशियल social media हैंडल पर लिखा है, ‘ज़िंदगी की क्षणभंगुरता… कल तक जो साथी हमारे बीच थे, आज उनकी स्मृतियां ही हमारे साथ हैं. जीवन की अनिश्चितता हमें एक बार फिर गहरे दुःख और शोक में छोड़ गई है. Jharkhand मुक्ति मोर्चा के समर्पित साथी एवं Jharkhand Government के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन से पूरा झामुमो परिवार स्तब्ध और मर्माहत है. उनका जाना पार्टी, Government और Jharkhand के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उनके संघर्ष, सेवा और योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा.
Jharkhand मुक्ति मोर्चा परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार एवं सभी साथियों को इस कठिन घड़ी में संबल दें. अंतिम जोहार.’
–
एसएनसी/एएस
Skip to content