झारखंड : सड़क हादसे में मंत्री की पुत्री सहित चार के निधन पर शोक की लहर, नेताओं ने जताई संवेदना

रांची, 24 सितंबर . जमशेदपुर में Thursday सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में Jharkhand Government की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह सहित चार लोगों की मौत पर विभिन्न Political दलों के नेताओं और राज्य Government के मंत्रियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

Jharkhand प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने तृषा सिंह के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक और स्तब्ध करने वाली है. उन्होंने कहा कि एक मां के लिए अपनी संतान को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. इस कठिन समय में पूरी प्रदेश कांग्रेस दीपिका पांडेय सिंह और उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल बच्ची के असामयिक निधन की हृदयविदारक सूचना से वह मर्माहत हैं. उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई.

राज्य Government के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा, ”दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाला है. उन्होंने कहा कि संतान को खोने का दुख किसी मां के लिए शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता.” उन्होंने इस कठिन समय में दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की.

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर हुए हादसे में दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री समेत अन्य लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि संतान को खोने का दुख किसी भी माता-पिता के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की.

मंत्री संजय यादव ने कहा कि यह दीपिका पांडेय सिंह और उनके पूरे परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक समय है. उन्होंने इस कठिन घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदना और प्रार्थना व्यक्त की.

मंत्री दीपक बिरुआ ने भी जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना में दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि संतान को खोने की पीड़ा किसी भी माता-पिता के लिए असहनीय होती है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

एसएनसी/एसके