झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र पर भाजपा की रणनीति तैयार, खनिज कानून और एसआईआर पर सरकार पर गुमराह करने का आरोप

रांची, 23 नवंबर . Jharkhand विधानसभा के 25 और 26 नवंबर को होने वाले विशेष सत्र को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है. Monday शाम को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक हुई.

बैठक के बाद पार्टी के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन Government खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में विशेष सत्र बुलाकर जनता को गुमराह कर रही है.

उन्होंने इसे इंडी गठबंधन के Political नैरेटिव का हिस्सा बताया. जायसवाल ने कहा कि एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है. यह चुनाव आयोग की ओर से कराई जा रही संवैधानिक प्रक्रिया है. इसमें बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर फॉर्म भरवाते हैं. पूरी प्रक्रिया उपायुक्तों की निगरानी में राज्य के अधिकारी और सरकारी एजेंसियां पूरी करती हैं. ऐसे में राज्य Government का एसआईआर का विरोध करना समझ से परे है.

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या Government अपनी ही निगरानी में चल रही प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रही है? ईवीएम के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस लगातार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर सवाल उठाती है. अगर पार्टी को ईवीएम पर भरोसा नहीं है तो Jharkhand में इसी व्यवस्था से चुनी गई Government और उसके विधायकों को पहले नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए.

उन्होंने Chief Minister हेमंत सोरेन और ईवीएम से जीतकर विधानसभा पहुंचे झामुमो, कांग्रेस तथा राजद के विधायकों से इस्तीफे की मांग की. एमएमडीआर के मुद्दे पर जायसवाल ने कहा कि यह कानून पूरे देश के लिए है, केवल Jharkhand के लिए नहीं.

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य Government सेस और टैक्स लगाकर कोयले की कीमत बढ़ाना चाहती है. इससे कोयले की बिक्री प्रभावित हो रही है. उन्होंने दावा किया कि दूसरे राज्यों में कोयले की बिक्री बढ़ रही है, जबकि Jharkhand में घट रही है.

उनके अनुसार, Government वैध कोयले की बिक्री को प्रभावित कर रही है और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की कोशिशों का विरोध कर रही है. विधायक दल की बैठक में नवीन जायसवाल, सीपी सिंह, डॉ. नीरा यादव, राज सिन्हा, नागेंद्र महतो, शशिभूषण मेहता, आलोक चौरसिया, रोशनलाल चौधरी, अमित यादव, कुमार उज्ज्वल और मंजू कुमारी मौजूद थे.

–आईएनएस

एसएनसी/एमएस