
रांची, 25 नवंबर . संसद से पारित माइन्स एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेग्युलेशन) एक्ट और एसआईआर के मुद्दे पर आहूत Jharkhand विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र Wednesday को शुरू हो गया. सत्र के पहले दिन राज्य Government की ओर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की वर्तमान प्रक्रिया पर रोक लगाने का संकल्प प्रस्ताव पेश किया गया है.
इस संकल्प में एसआईआर के वर्तमान स्वरूप में बदलाव कर नये सिरे से पुनरीक्षण कराने की मांग की गयी है इस प्रस्ताव में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की मौजूदा प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए केंद्र Government से सभी राज्यों और Political दलों के साथ चर्चा करने का आग्रह किया है. Government ने एसआईआर कराने पर सैद्धांतिक सहमति जताई है, लेकिन दस्तावेजों की अनिवार्यता, तकनीकी खामियों और प्रक्रियागत जटिलताओं को दूर करने के बाद नए सिरे से पुनरीक्षण कराने की मांग की है.
संकल्प में कहा गया है कि एसआईआर की मौजूदा प्रक्रिया में कई व्यावहारिक कठिनाइयां हैं, जिनके कारण पात्र मतदाताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. Government चाहती है कि सभी राज्यों और छोटे-बड़े Political दलों के साथ व्यापक चर्चा कर ऐसी प्रक्रिया और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाए, जो सरल, पारदर्शी और सर्वमान्य हो. इसके बाद Jharkhand में नए सिरे से एसआईआर कराया जाए.
सदन की सहमति के बाद राजकीय संकल्प केंद्र Government को भेजे जाने का प्रस्ताव है. संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में एसआईआर के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि Jharkhand में करीब 2.64 करोड़ मतदाता हैं, जबकि प्रारूप मतदाता सूची में लगभग 2.21 करोड़ नाम शामिल किए गए हैं. इस तरह करीब 16 फीसदी मतदाता प्रारूप सूची से बाहर हैं. वहीं, सूची में शामिल करीब 27 फीसदी मतदाताओं को संदेहास्पद मानते हुए नोटिस जारी किए गए हैं.
Government के मुताबिक, नोटिस के 75 फीसदी से अधिक मामले नाम और अन्य जानकारियों में तार्किक विसंगतियों से जुड़े हैं. इस तरह कुल मतदाताओं में 38 फीसदी से अधिक ऐसे हैं, जो सूची से बाहर हैं या नोटिस के दायरे में आए हैं. Government ने Jharkhand की सामाजिक और भौगोलिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए कहा कि आदिवासी, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी), प्रवासी मजदूरों, दूसरे राज्यों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों, बुजुर्गों और विधवा तथा तलाकशुदा महिलाओं को दस्तावेज जुटाने और सत्यापन में कठिनाइयां हो सकती हैं. कई लोगों के सरकारी दस्तावेजों में जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज है.
Government ने निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित दस्तावेजों में खतियान को शामिल नहीं किए जाने पर भी सवाल उठाया. राजकीय संकल्प में पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और अपील की प्रक्रिया का भी उल्लेख किया गया है. Government ने संविधान के अनुच्छेद 326 का हवाला देते हुए कहा है कि किसी भी पात्र नागरिक को मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए. मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए, जिससे नागरिकों का चुनाव व्यवस्था पर भरोसा बना रहे. विशेष सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा विधायकों ने भर्ती परीक्षाओं, रोजगार और अन्य मुद्दों पर Government के खिलाफ प्रदर्शन किया.
–
एसएनसी/एएस
Skip to content