
लोहरदगा, 9 सितंबर . Jharkhand के लोहरदगा शहर स्थित जामा मस्जिद और हजरत बाबा दुखन शाह के मजार शरीफ में Tuesday देर रात तोड़फोड़ और धार्मिक ग्रंथों के अनादर के प्रयास का एक संवेदनशील मामला सामने आया है. Wednesday दिन में जब इसकी खबर शहर में फैली तो तनाव और नाराजगी का माहौल बन गया. लोगों ने इस मामले में आरोपी युवक को पकड़कर स्थानीय Police के हवाले किया है.
घटना के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोगों ने Wednesday सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच जामा मस्जिद के सामने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों और समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया है, उससे यह किसी सोची-समझी साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है.
उन्होंने आशंका जताई कि माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से युवक को किसी गिरोह या साजिशकर्ताओं द्वारा भेजा गया हो सकता है. लोगों ने मांग की है कि मामले की गहनता से निष्पक्ष जांच की जाए और इसके पीछे शामिल मुख्य साजिशकर्ताओं को चिन्हित कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. मामले को लेकर अंजुमन इस्लामिया की ओर से सदर थाना Police को एक लिखित आवेदन सौंपा गया है, जिसमें पूरे घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की गुहार लगाई गई है.
इधर, Police द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ और आरोपी के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है. हालांकि, Police का कहना है कि मानसिक स्थिति के पहलू के साथ-साथ सभी संभावित कोणों से मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. फिलहाल, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए Police बल तैनात है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content