झारखंड : लोहरदगा में कुल्हाड़ी से की गई महिला और पुरुष की हत्या, सिर धड़ से अलग मिला

लोहरदगा, 16 नवंबर . Jharkhand के लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में Sunday की देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. एक महिला और Patna निवासी युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं, Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी सोनू लहरी को हिरासत में ले लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, Sunday की रात करीब 11 बजे इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया. मृतकों में भंडरा निवासी पूजा देवी और Patna का रहने वाला एक युवक शामिल हैं. बताया जा रहा है कि दोनों की हत्या कुल्हाड़ी से वार करके की गई. घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महिला पूजा देवी का सिर धड़ से अलग पाया गया, जबकि युवक भी मृत अवस्था में मिला.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दोहरे हत्याकांड के पीछे अवैध संबंधों को लेकर विवाद होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. Police आरोपी सोनू लहरी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है. Police जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम और हत्या की वजह का खुलासा हो सकेगा.

घटना के बाद Patna से युवक के परिजन भी भंडरा पहुंच चुके हैं. वहीं, दो लोगों की हत्या से दोनों मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है. पूजा देवी की मौत से उसके दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है. इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. इस दोहरे हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. फिलहाल Police आरोपी से पूछताछ कर हत्याकांड के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है.

इससे पहले Jharkhand के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिकुरसाई गांव में एक 11 वर्षीय बच्ची की नृशंस हत्या कर दी गई. Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सन्नी गोप को गिरफ्तार कर लिया है, जो उसका चाचा है. आरोप है कि उस दिन आरोपी सन्नी गोप बच्ची को खाने-पीने का सामान दिलाने का लालच देकर अपने साथ घर से बाहर ले गया था और उसकी हत्या कर दी.

–

ओपी/एएस