झारखंड: रामगढ़ में रजरप्पा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

रामगढ़, 29 नवंबर . Jharkhand के रामगढ़ जिले में Sunday रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार बच्चों समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में चार महिलाएं भी शामिल हैं. इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह दुर्घटना रात करीब 2 बजे रांची-Patna राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुजू थाना क्षेत्र के पैंकी स्थित भाजपा कार्यालय के समीप हुई. बताया गया कि स्कॉर्पियो में कुल 14 लोग सवार थे. रांची-Patna राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामगढ़ के कुजू थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

अचानक हुए इस हादसे के कारण चीख-पुकार मच गई. हादसा इतना भयंकर था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची Police ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि, इनमें से 13 लोगों को मृत घोषित किया गया, जबकि एक पुरुष का अस्पताल में इलाज जारी है.

रामगढ़ सदर अस्पताल के सिविल सर्जन अनिल कुमार के अनुसार, मृतक बिहार के नालंदा जिले में बेन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंघारो गांव के निवासी थे और वे रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे.

हादसे की सूचना के बाद रामगढ़ पहुंचे पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने बताया कि पूरा परिवार बिहार शरीफ से रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आ रहा था. तभी रास्ते में हाईवे पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. मौके पर मौजूद लोग बता रहे हैं और मीडिया के जरिए भी पता चला है कि सभी लोगों की मौत हो गई है. वे सभी जंघारो गांव से रजरप्पा मंदिर में पूजा करने आ रहे थे.

उन्होंने कहा, “मुझे एसपी का फोन आया था और फिर अपने स्थानीय Police स्टेशन से भी फोन आया. मुझे इसके अलावा और कुछ नहीं पता. फोन आते ही मैं तुरंत मौके पर पहुंच गया. मैं Jharkhand में ही था, इसलिए अब यहां आ गया हूं.”

परिवार के सदस्य ने समाचार एजेंसी को बताया कि मेरे भाई स्कूल संचालक थे. उन्होंने मन्नत मांगी थी और भाभी के सरकारी शिक्षक बनने पर वे रजरप्पा मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे थे. इसी दौरान हादसे में उनकी मौत हो गई.

–

डीसीएच/