
रांची, 10 नवंबर . Jharkhand की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में 31 वर्षीय युवक बिट्टू सिंह की हत्या के मामले का Police ने खुलासा किया है. इस मामले में Police ने दो आरोपी संजय कुमार सिंह और बॉबी विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है. बिट्टू का शव छह नवंबर की सुबह सिठियो स्थित डैम साइड की झाड़ियों से बरामद किया गया था. शव मिलने के बाद Police ने मामले की जांच शुरू की थी.
रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने Tuesday को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वारदात की जांच और गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि Police की जांच में सामने आया है कि हत्या से पहले बिट्टू सिंह और दोनों आरोपियों ने साथ बैठकर शराब पी थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया.
आरोप है कि दोनों ने कार में रखे लकड़ी के बेंत से बिट्टू की पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गया. इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई. Police अब इस बात की भी जांच कर रही है कि विवाद किस वजह से शुरू हुआ था. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के एसएसपी के निर्देश पर विशेष Police टीम गठित की गई थी. टीम ने घटनास्थल और आसपास के cctv फुटेज खंगाले. साथ ही मोबाइल फोन के तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई.
इन साक्ष्यों के आधार पर Police ने हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. Police ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई कार, हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का बेंत और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी संजय कुमार सिंह का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ धुर्वा थाना में वर्ष 2018 और 2022 में दो मामले दर्ज हैं. Police इन मामलों से जुड़े रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है. दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content