
रांची, 13 सितंबर . राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में उर्दू लाइब्रेरी के पास Sunday रात अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की. इससे इलाके में दहशत फैल गई. Police ने वारदात में शामिल दो आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.
Police के अनुसार, फायरिंग करने वालों की पहचान अफाक और संजर के रूप में हुई है. घटना के बाद से दोनों फरार बताए जा रहे हैं. Police टीम आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों के अलावा उनके संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.
जांच के दौरान Police को पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद को फायरिंग की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है. Police यह भी जांच कर रही है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी और घटना के पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है. Police सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्षों की ओर से पहले भी डोरंडा थाने में एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है.
इससे Police को पुरानी रंजिश और दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद की कड़ियों को जोड़ने में मदद मिल रही है. जांच में यह भी जानकारी सामने आई है कि फायरिंग के आरोपियों में से एक पहले भी जेल जा चुका है और कुछ महीने पहले ही जेल से बाहर आया था.
Police उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और घटना से जुड़े अन्य मामलों की भी जानकारी जुटा रही है. घटना के बाद Police ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है.
Police अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है. फायरिंग में इस्तेमाल हथियार, घटना के समय मौजूद अन्य लोगों और आरोपियों के फरार होने के रास्ते की भी जानकारी जुटाई जा रही है.
–
एसएनसी/एएमटी
Skip to content