झारखंड में कई दलों के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, बाबूलाल मरांडी ने किया स्वागत

रांची, 12 अक्टूबर . Jharkhand में विभिन्न Political दलों से जुड़े कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने Monday को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की. रांची स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व Chief Minister बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया. पार्टी में शामिल होने वालों में ईचागढ़ के खगेन महतो, बोकारो की परिंदा सिंह और बरकट्ठा की कुमकुम देवी प्रमुख हैं.

इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले कई नेता जनसंघ और भाजपा से जुड़े परिवारों की पृष्ठभूमि से आते हैं. उन्होंने इसे परिवार में वापसी बताते हुए कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.

भाजपा में शामिल हुए खगेन महतो ने कहा कि वह जनसंघ और भाजपा से जुड़े नेता हिकीम चंद्र महतो के परिवार से आते हैं और पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करेंगे.

पूर्व मंत्री समरेश सिंह की बहू परिंदा सिंह ने कहा कि वह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और राष्ट्रहित के संकल्पों से प्रभावित होकर संगठन के लिए काम करना चाहती हैं. बरकट्ठा की कुमकुम देवी ने भाजपा को अपना परिवार बताते हुए कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे ईमानदारी से निभाएंगी.

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उनसे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने और वर्ष 2029 में राज्य में भाजपा की Government बनाने के लक्ष्य में योगदान देने की अपील की. उन्होंने सभी नए सदस्यों को ऑनलाइन माध्यम से पार्टी की सदस्यता दिलाई. कार्यक्रम में बिमल बैठा सहित कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. भवानी गोप, हरि सिंह, हरिपाल महतो, कैलाश प्रामाणिक, उत्तम कुमार, मिंटू गुप्ता, संजय मंडल, क्षितिज कुमार, मालिन्दर कालिंदी और छूटूलाल महतो समेत कई लोगों के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं.

कार्यक्रम का संचालन भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने किया. इस अवसर पर सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

—

एसएनसी/एमएस