झारखंड में एनआईए मामलों की सुनवाई के लिए दो और विशेष अदालतें गठित

रांची, 21 सितंबर . Jharkhand की राजधानी रांची में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए दो और विशेष अदालतों का गठन किया गया है. न्यायिक आयुक्त, रांची की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अपर न्यायिक आयुक्त-17 संजीव झा और अपर न्यायिक आयुक्त-20 अरविंद कुमार द्वितीय की अदालतें अब एनआईए की ओर से जांच किए जा रहे मामलों की सुनवाई करेंगी.

न्यायिक आयुक्त कार्यालय के आदेश में कहा गया है कि यह फैसला Jharkhand हाईकोर्ट के 16 सितंबर के पत्र और एनआईए के उप महानिरीक्षक (लीगल) की ओर से 7 सितंबर को भेजे गए पत्र के आधार पर लिया गया है. केंद्र Government ने 16 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना में इन दोनों अदालतों को एनआईए मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत के रूप में नामित किया था.

आदेश के मुताबिक, दोनों विशेष अदालतों का अधिकार क्षेत्र पूरे Jharkhand में होगा. इसका मतलब है कि राज्य के किसी भी हिस्से से जुड़े एनआईए मामलों की सुनवाई इन अदालतों में की जा सकेगी. दोनों अदालतों को एनआईए से जुड़े मामलों की सुनवाई का जिम्मा संभालने का निर्देश दिया गया है. न्यायिक आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा की ओर से जारी आदेश की प्रति रांची सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार, एनआईए के लोक अभियोजक, रांची जिला बार एसोसिएशन और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है.

रांची सिविल कोर्ट में पहले से एनआईए मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत की व्यवस्था है. नई व्यवस्था के बाद ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए दो और अदालतें उपलब्ध होंगी. इससे एनआईए की जांच वाले मामलों की सुनवाई को अलग-अलग अदालतों में बांटने और उन्हें आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. इन अदालतों में एनआईए की जांच से जुड़े गंभीर आपराधिक मामलों की सुनवाई होगी. इनमें आतंकवाद, Naxalite गतिविधियों और एनआईए के दायरे में आने वाले अन्य गंभीर मामलों से जुड़े मुकदमे शामिल हो सकते हैं.

एसएनसी/पीएम