
रांची, 27 नवंबर . Jharkhand में अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए Police, प्रशासन और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने राज्य के 11 प्रभावित जिलों में विशेष अभियान शुरू किया है. अभियान के तहत अवैध खेती वाले क्षेत्रों की पहचान के लिए सैटेलाइट से निगरानी की जा रही है. साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करने और अवैध खेती के खिलाफ कार्रवाई करने पर जोर दिया जा रहा है.
रांची, खूंटी, चतरा, पलामू, लातेहार, हजारीबाग और पश्चिमी सिंहभूम समेत करीब 11 जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. इस बार दुर्गम पहाड़ी और वन क्षेत्रों में छिपकर की जाने वाली खेती को पकड़ने के लिए एनसीबी की सैटेलाइट इमेजरी (उपग्रह चित्रों) का सहारा लिया जा रहा है. संदिग्ध इलाकों की तस्वीरें सीधे जिला Police को भेजी जाएंगी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन करेगी और फसल को नष्ट करेगी.
यह अभियान केंद्र Government के नारकोटिक्स नियंत्रण संबंधी विजन डॉक्यूमेंट 2026-2029 के तहत चलाया जा रहा है. इसके तहत दिसंबर 2027 तक अफीम की अवैध खेती को समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है. रांची जिले में अफीम की खेती कि खेलाफ ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है. जिला Police और प्रशासन की ओर से इसके लिए आठ जागरूकता वाहन गांव-गांव के लिए रवाना किए गए हैं. ये वाहन एक महीने तक ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे.
एलईडी स्क्रीन और लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को अफीम की अवैध खेती के दुष्परिणाम और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.रांची के बुंडू, तमाड़, सोनाहातू और नामकुम जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों, मुखिया, ग्राम प्रधान और मुंडा समेत स्थानीय लोगों को शामिल किया जा रहा है.
ग्रामीणों को अवैध खेती से दूर रहने और वैकल्पिक कृषि अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. चतरा जिले में भी Police और वन विभाग ने संयुक्त अभियान तेज किया है. वन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ ड्रोन और जीआईएस तकनीक के जरिए अवैध खेती तथा वन भूमि पर अतिक्रमण की पहचान करने की पहल की गई है.
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अफीम की अवैध खेती करना या इसके लिए अपनी जमीन दूसरे को देना एनडीपीएस एक्ट के तहत गंभीर अपराध है. दोषियों को कठोर सजा और जुर्माना हो सकता है. ग्रामीणों से अवैध खेती की जानकारी Police या प्रशासन को देने की अपील की गई है. अधिकारियों ने कहा है कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.
–
एसएनसी/पीएम
Skip to content