
रांची, 24 नवंबर . Jharkhand के सिमडेगा जिले के जलडेगा प्रखंड में मूक-बधिर 15 वर्षीय आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना करीब सात महीने पुरानी बताई जा रही है. दुष्कर्म के कारण बच्ची गर्भवती हो गई. Police ने इस मामले में आरोपी युवक सूरज प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है.
सिमडेगा के Police अधीक्षक श्रीकांत सुरेशराव खोत्रे ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि Police ने Monday रात ही उसे गिरफ्तार कर लिया था. आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है.
Police को दी गई शिकायत के मुताबिक, बच्ची के शरीर में बदलाव और पेट बढ़ने पर उसकी मां को संदेह हुआ. मां ने जब बेटी से पूछताछ की तो उसने गांव के ही युवक सूरज प्रधान की ओर इशारा किया. बच्ची ने बताया कि एक सुबह जब वह दातुन कर रही थी, तभी आरोपी उसे गांव के सामुदायिक भवन में ले गया. वहां उसके मुंह को कपड़े से बांधकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया.
इस मामले को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने Police एवं प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने social media पर पोस्ट कर दावा किया कि एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने गांव के मुखिया, Police और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को घटना की जानकारी दी थी, लेकिन कई दिनों तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और बच्ची का भाई न्याय के लिए भटक रहा था. उन्होंने Jharkhand हाईकोर्ट से मामले का स्वतः संज्ञान लेने और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है. उन्होंने सिमडेगा विधायक से जुड़े नाबालिग बच्ची के मामले का उल्लेख करते हुए जिले में पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की समयबद्ध न्यायिक निगरानी में जांच कराने की मांग की. मरांडी ने सिमडेगा के उपायुक्त और बाल कल्याण समिति की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं.
–
एसएनसी/एसके
Skip to content