झारखंड भाजपा प्रभारी पटेल ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, भ्रष्टाचार, घुसपैठ और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

रांची, 6 अक्टूबर . Jharkhand भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ने Tuesday को राज्य Government पर भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, रोजगार, छात्र आंदोलन और कथित घुसपैठ के मुद्दे पर तीखा जुबानी हमला बोला.

प्रदेश कार्यालय में आयोजित अपनी पहली प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि दो दिवसीय Jharkhand प्रवास के दौरान विभिन्न जिलों में लोगों से बातचीत के बाद उन्हें राज्य की स्थिति चिंताजनक लगी है.

पटेल ने आरोप लगाया कि 2019 से झामुमो, कांग्रेस और राजद की Government राज्य में रही है, लेकिन जनता को विकास के नाम पर निराशा मिली है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पेयजल और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं के मामले में Government अपेक्षित काम नहीं कर सकी है. उनके मुताबिक गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े, महिलाएं, किसान और युवा Government के कामकाज से परेशान हैं.

भाजपा नेता ने राज्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि बालू, कोयला, पत्थर और अन्य खनिज संसाधनों के साथ जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की राशि में भी अनियमितता हो रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा इन मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक Government के खिलाफ आवाज उठाती रही है.

पटेल ने हाल के छात्र आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है. उन्होंने Jharkhand लोक सेवा आयोग, Jharkhand कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, उत्पाद सिपाही और स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक भर्ती समेत कई परीक्षाओं का उल्लेख किया और Government पर युवाओं के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया.

उन्होंने राज्य में घुसपैठ को लेकर भी Government पर सवाल उठाए. साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा वास्तविक मतदाताओं को जोड़ने और अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया के पक्ष में है.

पटेल ने राज्य की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर भी Government पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या, लूट, अपहरण और गोलीबारी जैसी घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है.

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत करने के साथ जनता से जुड़े मुद्दों को आगे भी उठाएगी और Government की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी.

प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व Chief Minister रघुवर दास सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे. पटेल ने सात अक्टूबर को Prime Minister Narendra Modi के सेवा काल के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी दी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की.

–

एसएनसी/एएसएच