
बोकारो, 11 अक्टूबर . Jharkhand के बोकारो जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 32 पर नगेन मोड़ के पास Sunday को एक अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे स्थित दुकानों में घुस गया. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए. दुर्घटना में दो दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना Jharkhand-पश्चिम बंगाल सीमा के पास पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुई.
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर पिंड्राजोरा की ओर से पश्चिम बंगाल जा रहा था. नगेन मोड़ के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रेलर सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसा. हादसे के समय दुकान में कुछ लोग चाय पी रहे थे. अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान सरदाहा गांव निवासी गुई राम ओझा और शीदाम घटवाल के रूप में हुई है.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. दुकानों के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया. Police ने दो घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जबकि अन्य दो घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया. घटना की सूचना मिलने पर Police मौके पर पहुंची. पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रवि कुमार के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और दो लोग घायल हुए हैं.
हालांकि, स्थानीय स्तर पर चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है. हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए. प्रदर्शन कर रहे लोग मृतकों के आश्रितों के लिए मुआवजे और हादसे के जिम्मेदार ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग कर रहे हैं. Police लोगों को समझाने और स्थिति सामान्य करने में जुटी है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
–
एसएनसी/एएस
Skip to content