
धनबाद, 10 सितंबर . Jharkhand के धनबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना में 23 वर्षीय महिला और उसके 10 माह के बेटे की मौत हो गई. मृतका के पिता मोहम्मद गुलाम रसूल ने ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने बच्चे को सीने से चिपकाकर खुद को आग लगा ली. इसके बाद दोनों छत से नीचे गिर गए. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान Thursday को मां-बेटे ने दम तोड़ दिया. घटना भूली ओपी क्षेत्र के आजाद नगर की है. मृतकों की पहचान सहाना खातून और उसके बेटे फैजान के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि Wednesday को आग की चपेट में आने के बाद महिला बच्चे को लेकर छत से नीचे गिरी. वह पड़ोसी अधिवक्ता के कार्यालय की छत के एस्बेस्टस शेड को तोड़ते हुए नीचे रखी मेज पर जा गिरी. आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में बाहर निकाला और तत्काल अशर्फी अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी.
भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर ने मां-बेटे की मौत की पुष्टि की है. Police घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है.
इधर, मृतका के पिता मोहम्मद गुलाम रसूल ने ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि शादी के बाद से ही सहाना को परेशान किया जाता था और घटना से एक दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था.
परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और घटनास्थल के आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की है. दूसरी ओर, सहाना के पति शहनवाज अंसारी उर्फ राजा ने इन आरोपों से इनकार किया है. उसका कहना है कि घटना के समय वह परिवार के साथ बाजार गया था. लौटने पर दोनों को अस्पताल ले जाया गया.
मृतका के पिता के लिखित बयान पर Police ने पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content