झारखंड: पलामू में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत, घर से पिस्तौल बरामद

पलामू, 6 अक्टूबर . Jharkhand के पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में Tuesday को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान गांव निवासी अमरजीत चौहान उर्फ छोटू (पिता गिरजा चौहान) के रूप में हुई है.

युवक को गोली उसके घर के एक कमरे में लगी, जहां वह उस समय अकेला था. Police ने मौके से एक हथियार बरामद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

परिजनों के अनुसार, अमरजीत कमरे में अकेला था. इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी. परिजन और आसपास के लोग कमरे की ओर पहुंचे तो युवक घायल अवस्था में मिला. उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी.

घटना की सूचना मिलने पर नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव Police बल के साथ मौके पर पहुंचे. Police ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई.

Police के मुताबिक, युवक के सीने में गोली लगी है. घटनास्थल से हथियार बरामद किया गया है. अब Police यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली किन परिस्थितियों में चली. Police सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. यह आत्महत्या का मामला है या गोली किसी अन्य परिस्थिति में चली, इसका पता विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.

Police युवक के मोबाइल फोन, उसके हाल के संपर्कों और घटना से पहले की गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है. कुछ स्थानीय लोगों ने घटना के पीछे व्यक्तिगत या प्रेम प्रसंग से जुड़े कारण की आशंका जताई है, लेकिन Police ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.

–

एसएनसी/एएसएच