
पलामू, 10 नवंबर . Jharkhand के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में अपने घर के अंदर सो रहे एक किसान की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई. वारदात के बाद से मृतक की पत्नी रहस्यमय तरीके से गायब है.
मृतक की पहचान पांकी थाना क्षेत्र के ढूब गांव निवासी गुणी भुइयां के रूप में हुई है, जो खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. Monday की देर रात करीब 12 बजे के बाद परिजनों ने Police को फोन पर इस घटना की सूचना दी. Police की शुरुआती छानबीन में पता चला है कि जिस वक्त गुणी भुइयां की हत्या की गई, उस समय मृतक के दोनों बेटे घर के अंदर ही मौजूद थे.
घर के भीतर परिजनों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की वारदात होने से ग्रामीणों की सुई अपनों की तरफ ही घूम रही है. शुरुआती संदेह के आधार पर लोगों का मानना है कि इस हत्या के पीछे किसी अपने या करीबी का ही हाथ हो सकता है, इस हत्याकांड का सबसे बड़ा और उलझा हुआ पहलू मृतक की पत्नी का फरार होना है. घटना के बाद से ही वह घर से गायब है.
Police अब इस एंगल पर भी गहराई से तफ्तीश कर रही है कि क्या इस खौफनाक वारदात में पत्नी खुद शामिल है, या फिर वह किसी डर के साए में घर छोड़कर भागी है? पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि Police हर संभावित एंगल से मामले की बारीकी से जांच कर रही है. परिवार के सभी सदस्यों और आसपास के लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है.
Police यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह वारदात किसी पारिवारिक रंजिश का नतीजा है या इसके पीछे कोई अन्य साजिश छिपी है. Police ने Tuesday सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है.
–
एसएनसी/एएस
Skip to content