झारखंड : नाबालिग छात्रा के यौन शोषण मामले में कोडरमा के सिविल सर्जन गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

कोडरमा, 11 अक्टूबर . Jharkhand के कोडरमा जिले में नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में Police ने सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को Saturday देर रात हिरासत में ले लिया. फिलहाल Police उनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है. Sunday को उन्हें मजिस्ट्रेट के पास पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता पीड़िता हजारीबाग जिले की रहने वाली है. उसने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए त्वरित कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई थी. मामला नाबालिग से जुड़ा होने और एक उच्च पदस्थ अधिकारी पर गंभीर आरोप लगने के कारण Police प्रशासन ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया. कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था.

इसी टीम ने Saturday देर रात चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां स्थित सिविल सर्जन के रेस्टोरेंट के पास से उन्हें हिरासत में लिया. इसके बाद Police उन्हें सुरक्षित तरीके से तिलैया डैम ओपी थाने ले गई, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2025 में नाबालिग छात्रा अपनी मां के साथ चिकित्सा और इलाज के सिलसिले में डॉ. अनिल कुमार के संपर्क में आई थी.

आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने छात्रा को बहला-फुसलाकर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया. काफी समय तक मानसिक प्रताड़ना झेलने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और कोडरमा महिला थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए Police ने पीड़िता को कोडरमा महिला थाने बुलाया है. वहां एसडीपीओ प्रमोद केशरी और महिला थाना प्रभारी खुद पीड़िता से आमने-सामने पूछताछ कर रहे हैं.

Police का मुख्य उद्देश्य घटना के पूरे क्रम, आरोपी डॉक्टर से संपर्क के माध्यमों और अन्य अहम तथ्यों की कड़ियों को जोड़ना है. अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के औपचारिक बयान और मेडिकल तथा वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी. Police अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी. फिलहाल आरोपी डॉक्टर की ओर से भी इस मामले में कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है.

–

एसएनसी/वीकेयू