झारखंड : देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश

देवघर, 20 अक्टूबर . Jharkhand के देवघर जिले में नगर थाना क्षेत्र के रांगा मोड़ के पास Monday देर रात गोली लगने से घायल एक युवक की मौत हो गई. एक युवक उसे बुलेट मोटरसाइकिल पर जख्मी हालत में लेकर सदर अस्पताल पहुंचा था. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

शुरुआती जांच में युवक के शरीर पर गोली लगने के निशान मिलने के बाद मामला सामने आया. Police अब घटना की परिस्थितियों और अस्पताल पहुंचाने वाले युवक की भूमिका की जांच कर रही है. मृतक की पहचान बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र स्थित गोडियारी गांव निवासी 27 वर्षीय रोशन कुमार के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, Monday देर रात एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर रोशन को लेकर देवघर सदर अस्पताल पहुंचा. उसने अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को बताया कि रोशन सड़क दुर्घटना में घायल हुआ है. हालांकि, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जब घायल की गंभीर स्थिति और चोटों की जांच की, तो उसके शरीर पर गोली लगने के निशान मिले.

डॉक्टर के अनुसार, रोशन की आंख के पास और सिर के पिछले हिस्से में गंभीर घाव थे. चोटों की प्रकृति से मामला सड़क दुर्घटना का नहीं, बल्कि गोली लगने का प्रतीत होने पर अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल Police को सूचना दी. बैद्यनाथधाम ओपी और नगर थाना Police को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलने के बाद Police ने मामले की जांच शुरू कर दी.

Police अब उस युवक की पहचान और तलाश में जुटी है, जो रोशन को अस्पताल लेकर पहुंचा था. साथ ही, उसके साथ इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है. घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि रोशन को गोली मारे जाने की जगह, समय और घटना से जुड़े लोगों का पता लगाया जा सके.

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रोशन कुमार को किसने और किस वजह से गोली मारी. Police हत्या के संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

–

एसएनसी/वीकेयू