झारखंड : दुमका में मामूली विवाद में बेटे की पीट-पीटकर हत्या, माता-पिता हिरासत में

दुमका, 19 नवंबर . Jharkhand के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में खाना फेंकने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई. आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद युवक के माता-पिता ने ही उस पर कुदाल और लाठी-डंडे से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

Police ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मृतक की पहचान महेश मांझी के रूप में हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर में खाना फेंकने को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई. आरोप है कि इसी दौरान महेश के पिता गोवर्धन मांझी और मां फूलों देवी ने उस पर हमला कर दिया. हमले में महेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद हंसडीहा थाना की Police मौके पर पहुंची. Police ने महेश के माता-पिता को हिरासत में ले लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. Police यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप कैसे ले लिया और घटना के समय घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे या नहीं.

Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. Police अधिकारियों के अनुसार, घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत के कारणों तथा वारदात की परिस्थितियों के बारे में अधिक जानकारी सामने आ सकेगी. घटना के बाद इलाके में चर्चा और सनसनी का माहौल है. फिलहाल Police हिरासत में लिए गए माता-पिता से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

–

एसएनसी/एसके