झारखंड: चतरा में 24 वर्षीय युवक का शव कुएं से बरामद, दोस्तों पर साजिश के तहत हत्या का आरोप

चतरा, 17 सितंबर . Jharkhand के जनपद चतरा में एक 24 वर्षीय युवक का शव कुएं से बरामद हुआ है. युवक Wednesday दोपहर को अपने घर से निकला था. फिलहाल, युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत है.

यह मामला चतरा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास की है. मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय सन्नी यादव के रूप में हुई है, जो किशनपुर मोहल्ले (वार्ड 22) का रहने वाला था. परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहनें थीं.

मृतक के पिता भरत यादव ने बताया कि वह दोपहर में ही निकला था. पूछने पर उसने बताया कि वह जल्दी घर आ जाएगा. Wednesday रात को उसे 8 बजे कॉल किए गए, लेकिन उसका फोन नहीं लगा. सुबह ग्रामीणों ने बताया कि सनी यादव का शव कुआं में पड़ा हुआ है.

सन्नी के दोस्तों पर ही साजिश के तहत हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का गंभीर आरोप लगा है.

इस घटना से करीब 6 महीने पहले सन्नी की चाची की भी संदिग्ध हालत में हत्या कर दी गई थी. शुरुआत में आक्रोशित परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं थे, लेकिन एएसआई दुखी राम महतो के समझाने-बुझाने पर वे मान गए. इसके बाद Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है.

Police का कहना है कि परिजनों के लिखित आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की गहन तफ्तीश कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इससे पहले, धनबाद के बलियापुर में ढांगी पहाड़ी की तलहटी के पास एक युवती का सिर कटा हुआ शव मिला था. 11 सितंबर को बलियापुर थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि ढांगी पहाड़ी की तलहटी के पास एक युवती का सिर कटा शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंची थी.

इस मामले में Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. Police के अनुसार युवती ने प्रेम विवाह किया था, जिससे उसके पति के पिता संतोष रवानी नाराज थे. आरोप है कि इसी नाराजगी में युवती को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची गई और उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई.

डीसीएच/