झारखंड : चतरा में ज्वेलरी दुकानों में लूट की साजिश नाकाम, पुलिस ने हथियार के साथ दो आरोपी किए गिरफ्तार

रांची, 10 नवंबर . चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में Police ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही नाकाम कर दिया है. Police ने ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे दो आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 9 एमएम की एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, दो खोखे और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. Police की इस कार्रवाई से इलाके में संभावित लूट की बड़ी घटना टल गई है.

Police के अनुसार, एसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा थाना क्षेत्र के एकता गांव में कुछ अपराधी अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं और किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं. अपराधियों के निशाने पर क्षेत्र की ज्वेलरी दुकानें थीं. वे लगातार रेकी कर रहे थे और मौका मिलते ही लूटपाट की योजना बना रहे थे.

सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर कुंदा थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. Police टीम ने इलाके में घेराबंदी शुरू की और संदिग्ध लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी. इसी दौरान Police ने विजनी गांव के टोला पड़रियाबर स्थित तीनमुहाना के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को पकड़ लिया.

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मांझीपाड़ा निवासी दशरथ कुमार भारती के रूप में हुई. पूछताछ में उसने हथियार उपलब्ध कराने वाले मरगड़ा गांव निवासी विक्रम कुमार का नाम बताया. इसके बाद Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी विक्रम कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया.

चतरा के एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि दशरथ कुमार के खिलाफ पहले से चोरी का मामला दर्ज है. Police अब दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से आया और इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में ज्वेलरी दुकानों में लूट की योजना स्वीकार की है. वे हथियार के बल पर दुकानों को लूटने की फिराक में थे. Police की सतर्कता से संभावित अपराध को समय रहते नाकाम करने में सफलता मिली.

–

एससीएच/एबीएम