
चाईबासा, 17 सितंबर . Jharkhand के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में Thursday दोपहर अनिता बिंद नामक युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. वारदात के बाद भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और Police के हवाले कर दिया.
Police के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में खुद को मृतका का प्रेमी बताया है. अनिता बिंद पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ प्रखंड में महिला पर्यवेक्षिका के तौर पर पदस्थापित थीं. वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं और करीब 15 दिन से चक्रधरपुर के शीतला मंदिर ग्वाला पट्टी, वार्ड संख्या सात में संजय साव के मकान में बतौर किराएदार रह रही थीं.
Police के अनुसार, Thursday दोपहर करीब दो बजे अनिल कुमार नामक युवक अनिता से मिलने उनके कमरे पर पहुंचा था. कुछ देर बाद मकान के ऊपरी हिस्से से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. इसी बीच युवक को मकान से निकलकर भागते देख आसपास के लोगों ने उसका पीछा किया और पकड़ लिया.
पड़ोसियों के कमरे में पहुंचने पर अनिता खून से लथपथ गंभीर हालत में मिलीं. उनके शरीर पर धारदार हथियार से किए गए वार के निशान थे. सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना Police मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.
Police ने आरोपी अनिल कुमार बिंद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में मृतका और आरोपी दोनों के उत्तर प्रदेश का निवासी होने की जानकारी सामने आई है. Police हत्या के कारणों और वारदात में इस्तेमाल हथियार का पता लगाने में जुटी है.
Police अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जाएगा. Police मृतका और आरोपी के बीच संबंध तथा हत्या के पीछे की वजह की भी जांच कर रही है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content