
गुमला, 24 नवंबर . Jharkhand के गुमला शहर में Monday -Tuesday की मध्यरात्रि हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई. यह हादसा कार्तिक उरांव कॉलेज के समीप पालकोट रोड पर रात लगभग 12:30 बजे हुआ. ट्रक और कार की टक्कर के बाद बेकाबू हुआ ट्रक सड़क किनारे स्थित 11 हजार वोल्ट के बिजली के खंभे से जा टकराया, जिसके बाद वाहन में आग भड़क उठी.
आग इतनी भीषण और तेज थी कि चालक को बाहर निकलने का अवसर नहीं मिल सका. आग पर काबू पाने के बाद केबिन के भीतर चालक का कंकाल बरामद किया गया. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के नावली लालपुर निवासी 35 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंकज कुमार राउरकेला से ट्रक में सरिया लादकर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जा रहे थे.
इसी क्रम में पालकोट रोड पर सामने से आ रही एक कार को बचाने की कोशिश में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया. कार से टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ा. टक्कर के तुरंत बाद ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन जलकर राख हो गया. हादसे के दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक के चालक ने स्थिति को देख तुरंत गुमला थाना Police को इसकी सूचना दी.
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी Police बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह आग की लपटों में घिर चुका था और चालक की मौत हो चुकी थी. Tuesday सुबह घटना की सूचना फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए. हादसे की गंभीरता को देखते हुए Police ने घटनास्थल के पास बैरिकेडिंग लगाकर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया. Police ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं.
–
एसएनसी/एएस
Skip to content