झारखंड: गुमला में अपराधियों की बड़ी साजिश नाकाम, एके-56 और देसी कार्बाइन सहित कई हथियार बरामद

गुमला, 29 अक्टूबर . Jharkhand के गुमला जिले की Police ने घातक हथियारों के साथ बड़ा आपराधिक वारदात अंजाम देने की एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी है. सिसई थाना क्षेत्र में Police ने छापेमारी के दौरान एक लाल रंग की कार से एक एके-56 राइफल, तीन मैगजीन, देसी कार्बाइन और कई राउंड गोलियां बरामद की हैं. इस मामले में Police ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कार पर सवार अन्य लोग अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए.

गुमला के Police अधीक्षक हरीश बिन जमा ने Thursday को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि Police को गुप्त सूचना मिली थी कि सिसई थाना क्षेत्र के रहने वाले रोहित शर्मा अपने चार-पांच सहयोगियों के साथ टोली गांव निवासी राजेंद्र यादव के घर पहुंचे हैं. सूचना थी कि उनके पास अवैध और घातक हथियार मौजूद हैं तथा वे किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं.

सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर अनुमंडल Police पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. इस टीम में सिसई के सर्किल इंस्पेक्टर विनय कुमार सहित सिसई और भरनो थाना के Police पदाधिकारी शामिल थे. गठित टीम जब त्वरित कार्रवाई करते हुए टोली गांव के पास पहुंची, तो रास्ते में उन्हें एक संदिग्ध लाल रंग की कार दिखाई दी.

Police के अनुसार, इस वाहन में चार-पांच लोग सवार थे. जैसे ही उन्होंने Police की गाड़ी को देखा, वे हड़बड़ा गए और कार से उतरकर भागने लगे. Policeकर्मियों ने उन्हें खदेड़कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन रात के अंधेरे और आसपास के घने जंगल का लाभ उठाकर अधिकांश अपराधी मौके से फरार होने में सफल हो गए. इसके बाद Police ने लावारिस हालत में छोड़ी गई कार की गहन तलाशी ली.

तलाशी के दौरान वाहन के भीतर से एक देसी कार्बाइन, मैगजीन, गोलियां और अन्य संदिग्ध सामग्रियां बरामद हुईं. Police ने मौके से राजेंद्र यादव नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार राजेंद्र यादव की निशानदेही पर Police ने एक अन्य स्थान से एके-56 राइफल और गोलियों का जखीरा बरामद किया है.

Police अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद किए गए अत्याधुनिक हथियार कहां से लाए गए थे और इस आपराधिक नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं. फरार चल रहे मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है.

एसपी हरीश बिन जमा ने इस अभियान के लिए छापेमारी दल में शामिल सभी Police अधिकारियों और जवानों की सराहना की है. उन्होंने कहा कि Police की त्वरित और सतर्क कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई है.

–

एसएनसी/एएसएच