झारखंड : खूंटी में मिशनरी स्कूल के प्रिंसिपल-पादरी को मारी गोली, हालत गंभीर

खूंटी, 21 अक्टूबर . Jharkhand के खूंटी जिले स्थित आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य और संत मिखाइल महागिरजाघर से जुड़े फादर बेनेडिक्ट बारला को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है. हमले में गंभीर रूप से घायल पादरी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है.

पादरी बेनेडिक्ट बारला Wednesday सुबह करीब 8.30 बजे स्कूल परिसर में खून से लथपथ हालत में फर्श पर गिरे हुए पाए गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह रात में विद्यालय के कार्यालय में मौजूद थे. उनपर हमला रात में हुआ या यह वारदात सुबह अंजाम दी गई, यह साफ नहीं हो पाया है.

पादरी बारला को तत्काल खूंटी सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची के लिए रेफर कर दिया गया. बाद में उन्हें रांची के पल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद खूंटी के Police अधीक्षक, अनुमंडल Police पदाधिकारी और अन्य Police अधिकारी मौके पर पहुंचे.

Police टीम ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए हमले के कारणों और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. Police विद्यालय के आसपास के इलाकों और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों पर लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

संभावना जताई जा रही है कि फुटेज से संदिग्धों की पहचान करने और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने में मदद मिल सकती है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमला किस वजह से किया गया और इसके पीछे किसका हाथ है. Police सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

–

एसएनसी/वीकेयू