
खूंटी, 6 नवंबर . Jharkhand के खूंटी जिले के कर्रा में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत के बाद Friday सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने कर्रा रेलवे फाटक के पास टायर जलाकर मुख्य सड़क जाम कर दी. इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई.
प्रदर्शनकारी हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रेलर चालक की तत्काल गिरफ्तारी, मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. Thursday रात करीब 10 बजे कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर जोने-लुदरू मोड़ के पास एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. स्कूटी सवार की मदद के लिए आसपास के ग्रामीण सड़क किनारे जुटे थे. इसी दौरान तोरपा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे 18 पहिए वाले ट्रेलर-ट्रक ने वहां मौजूद लोगों को कुचल दिया था.
हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 12 वर्षीय एक बच्चे ने खूंटी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. इस दुर्घटना में एक बच्ची घायल हुई है. Friday सुबह ग्रामीणों ने कर्रा रेलवे फाटक के पास सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. उनका कहना था कि जोने-लुदरू मोड़ पर अंधेरा और सड़क की स्थिति दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ाती है. इसके बावजूद भारी वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं.
ग्रामीणों ने इस स्थान पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की भी मांग की. सड़क जाम की सूचना मिलने पर Police और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की. सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया.
जाम हटाने के लिए बातचीत जारी रही. क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त Police बल की तैनाती की गई. इधर, Chief Minister हेमंत सोरेन ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने social media मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि खूंटी के कर्रा में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत की खबर से उनका मन व्यथित है. Chief Minister ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने मारांग बुरु से दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.
–
एसएनसी/वीकेयू
Skip to content